बहराइच: बाघ क्षेत्र में दुर्लभ पक्षियों का हुआ शिकार, दोनों शिकारी गिरफ्तार
बहराइच। मोतीपुर वन रेंज के बाघ क्षेत्र में दुर्लभ पक्षियों का शिकार करते हुए दो शिकारियों को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। दोनों के विरुद्ध रेंज केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। कतर्नियाघाट सेंचुरी क्षेत्र में पक्षियों का शिकार करना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद शिकारी शिकार करते रहते हैं। मोतीपुर वन रेंज …
बहराइच। मोतीपुर वन रेंज के बाघ क्षेत्र में दुर्लभ पक्षियों का शिकार करते हुए दो शिकारियों को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। दोनों के विरुद्ध रेंज केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। कतर्नियाघाट सेंचुरी क्षेत्र में पक्षियों का शिकार करना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद शिकारी शिकार करते रहते हैं।
मोतीपुर वन रेंज के बीट पश्चिमी बंघुसरी का बीट संख्या नौ बाघ संरक्षित क्षेत्र है। इसके बावजूद दो लोग पहुंचे। सभी ने प्रतिबंधित प्रजाति के दो पक्षियों का शिकार कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्य ने वन दरोगा शाहिद लतीफ, वन रक्षक परिक्रमादीन, ठाकुर प्रसाद और देवता दीन तिवारी को भेजा। गश्त के दौरान टीम ने दो शिकारियों को पकड़ लिया।

उनकी पहचान रिजवान पुत्र जाकिर खां और चंद्रशेखर पुत्र हजारी प्रसाद निवासी लगडीहा के रूप में हुई है। दोनों के पास से चाकू, फिशिंग नेट बरामद हुआ है। जिसे सीज कर दिया गया है। वहीं चार पक्षियों को जंगल में ही दफना दिया गया है।
हरदोई: उप जिलाधिकारी के कोरोना संक्रमित होने से तहसील में मचा हड़कंप
जिले में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं उप जिलाधिकारी सदर भी करोना पॉजिटिव हो गई। उनके करोना पॉजिटिव होने से तहसील में हड़कंप मच गया है। गौरतलब हो कि इन दिनों निर्वाचन कार्य चल रहा है ऐसे में अधिकारियों की लगातार बैठकर चल रही है। कर्मचारियों का भी अधिकारियों के पास अधिक आना जाना रहता है।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- हरदोई: उप जिलाधिकारी के कोरोना संक्रमित होने से तहसील में मचा हड़कंप
