आज का राशिफल। 04 जनवरी, 2022

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मेष आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अधूरे पड़े कार्यों को निपटाने में लगे रहेंगे। कारोबार में आ रही परेशानियों का हल हो जाएगा। अपनी जीवनशैली में बदलाव ला सकते हैं। किसी के प्रति मन में ईर्ष्या भाव न आने दें। विरोधी आपके आगे नतमस्तक रहेंगे। वृष आज ऑफिस में सहकर्मी आपसे खुश नहीं …

मेष

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अधूरे पड़े कार्यों को निपटाने में लगे रहेंगे। कारोबार में आ रही परेशानियों का हल हो जाएगा। अपनी जीवनशैली में बदलाव ला सकते हैं। किसी के प्रति मन में ईर्ष्या भाव न आने दें। विरोधी आपके आगे नतमस्तक रहेंगे।

वृष

आज ऑफिस में सहकर्मी आपसे खुश नहीं है। पूजा-पाठ में आपकी विशेष रुचि रहेगी। पिता के स्वास्थ्य की कुछ चिंता हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। पति-पत्नी के बीच रिश्तों के बीच का तनाव कम होगा।

मिथुन

आज हांथ-पैरों में शिथिलता रहेगी। जॉब में आप पूरा फोकस नहीं दे पा रहे हैं। हालांकि पुराने अनुभवों का आज लाभ उठा सकते हैं। इसके कारण आपके अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। बातचीत के दौरान शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखें।

कर्क

आज दांपत्य रिश्ते में मजबूती आएगी। कारोबार में विस्तार करने के मौके मिलेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण थोड़ा भावुक रहेगा। कानूनी मामलों में आप विजयी हो सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

सिंह

आज आपके कार्य समय पर पूर्ण नहीं होंगे। फिर भी आप काफी समझदारी से परिस्थितियों को संभाल लेंगे। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। दूसरों के मामलों में प्रतिक्रिया न दें। बिजनेस में पार्टनर्स के साथ तालमेल की कमी हो सकती है।

कन्या

आज मित्रों के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। बच्चों की गलतियों को अनदेखा न करें। ठंड के कारण पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। प्रेम संबंधों में तनाव की आशंका है। लोग आपके कार्यों में गलतियां निकाल सकते हैं।

तुला

आज घुटनों में दर्द उभर सकता है। कार्यक्षेत्र में बार-बार रणनीति बदलना आपके लिए घातक हो सकता है। जब तक आपके काम पूरे न हों तब तक उससे पीछे न हटें। विधिक मामले आपके पक्ष में रहेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है।

वृश्चिक

आज यात्राओं के लिए दिन बहुत शुभ है। कार्यक्षेत्र को लेकर महत्वपूर्ण मीटिंग में सम्मिलित हो सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम और समर्पण भाव बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी मनोरंजक ट्रिप के लिए जाने की योजना बना सकते हैं।

धनु

आज प्रेमी जन से किसी कारणवश झगड़ा हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में कुछ लापरवाही कर सकते हैं। अजनबियों से ज्यादा संबंध न रखें। शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय रहेंगे। धन की स्थिति कमजोर रहने वाली है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मकर

आज करियर को लेकर उलझनें दूर होंगी। सहकर्मियों के साथ मित्रवत संबंध मजबूत होंगे। रिलेशनशिप को लेकर आपको काफी दबाव में आ सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। रियल इस्टेट से जुड़े लोगों को बड़े अनुबंध मिलने की संभावाना बन रही है।

कुंभ

आज कृषि कार्यों में नुकसान होने की आशंका है। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें। जॉब में आपके सहकर्मी परेशान हो सकते हैं। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। विदेशी कंपनियों में जॉब कर रहे लोगों को उच्च पद मिल सकता है।

मीन

आज शेयर मार्केट और अन्य माध्यमों पर निवेश करना लाभकारी होगा। परिजनों की चिंता रहेगी। आपके आसपास का माहौल बहुत सकारात्मक रहेगा। सामाजिक कार्यों में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बच्चों के लिए शॉपिंग कर सकते हैं