अयोध्या: नगर पंचायत की जमीनों पर अवैध कब्जे की होड़, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या।  नवसृजित नगर पंचायत सुचित्तागंज खिरौनी के चुनाव में अपना वोट बैंक पुख्ता करने के लिए संभावित दावेदारों में होड़ मची है। इसी होड़ में न सिर्फ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जेदारी कराई जा रही है बल्कि नाले और सड़क की पटरियां तक नही बच रही हैं।  इन अवैध कब्जे को लेकर नगर पंचायत और …

अयोध्या।  नवसृजित नगर पंचायत सुचित्तागंज खिरौनी के चुनाव में अपना वोट बैंक पुख्ता करने के लिए संभावित दावेदारों में होड़ मची है। इसी होड़ में न सिर्फ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जेदारी कराई जा रही है बल्कि नाले और सड़क की पटरियां तक नही बच रही हैं।  इन अवैध कब्जे को लेकर नगर पंचायत और तहसील प्रशासन अभी मूक दर्शक ही बना है।

दो महीने पहले भारी बरसात से तहसील परिसर में हुए जल भराव ने अधिवक्ताओं सहित तहसील प्रशासन को झकझोर दिया था। तहसील से लगी पक्की सड़क के किनारे नाले के पाट दिए जाने से तहसील का पानी नही निकल पाया तो तहसील प्रशासन को लोगों ने खरी खोटी सुनाई।

बड़ी मुश्किल से नाले पर बने कुछ चबूतरों को तोड़कर परिसर का पानी निकलवाया था। इसी नाले पर  कुछ लोग लिंटर डाल कर अवैध कब्जा करते पाए गए तो अधिवक्तासंघ के पदाधिकारी ने अवगत कराया लेकिन प्रशासन हरकत में नही आया। अब नगर पंचायत में आ रहीं आधा दर्जन ग्राम पंचायतों खिरौनी, साल्हेपुर निमैचा, उचितपुर विशुनपुर सारा, सोहावल में खाली पड़ी सरकारी जमीनों पर अबैध कब्जा करने और कराने की होड़ लगी है।

इसकी शिकायतें भी अब सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने लगी हैं। आरोप है कि इस अभियान में नगर पंचायत से जुड़े उन दावेदारों की अहम भूमिका है जिन्हें अपने वोट बैंक की चिंता सता रही है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में कही भी अवैध कब्जा करने वाले बक्शे नही जाएंगे। जल्द ही अभियान चलाकर अवैध कब्जा हटाया जाएगा और जुर्माना भी वसूला जाएगा।

पढ़ें- अयोध्या: गुजरात के भक्तों ने रामलला को भेंट की चांदी की शिला

संबंधित समाचार