हल्द्वानी: कूड़ा गाड़ी आती नहीं, सड़क किनारे कूड़ा फेंकने को मजबूर कई परिवार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। स्वच्छ भारत अभियान में जनता से सहयोग की अपेक्षा रखने वाला सिस्टम ही पलीता लगा रहा है। कूड़ा वाहन न पहुंचने से चंबल पुल के पास जीना कॉलोनी के लोग मजबूरन खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं। क्षेत्र की सड़क किनारे रोजाना गंदगी का अंबार लग रहा है। सड़क पर कूड़ा न …

हल्द्वानी, अमृत विचार। स्वच्छ भारत अभियान में जनता से सहयोग की अपेक्षा रखने वाला सिस्टम ही पलीता लगा रहा है। कूड़ा वाहन न पहुंचने से चंबल पुल के पास जीना कॉलोनी के लोग मजबूरन खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं। क्षेत्र की सड़क किनारे रोजाना गंदगी का अंबार लग रहा है। सड़क पर कूड़ा न फैले, मजबूरन जागरूक लोग कूड़ा इकट्ठा कर आग के हवाले कर रहे हैं।

कूड़ा वाहन के लिए लोगों को चुकाना पड़ता है 60 रुपये मासिक शुल्क।

सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश गुणवंत ने बताया कि निर्मल विहार, रतन पुरम, लक्ष्मी विहार में कूड़ा गाड़ी मुश्किल से एक से दो दिन ही आती है, उस पर भी समय निर्धारित नहीं है। लेकिन जीना कॉलोनी में लंबे समय से कूड़ा गाड़ी न आने से लोग खुले में कूड़ा फेंकने को मजबूर हैं। कुछ लोग घर के परिसर में गड्ढा बनाकर कूड़ा निस्तारित करने की बात कहते हैं। कई बार स्थानीय पार्षद और नगर निगम प्रशासन से भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

लोगों की भी सुनिए

अन्य सभी कॉलोनियों में कूड़ा गाड़ी जाती है लेकिन जीना कॉलोनी में कूड़ा वाहन नहीं पहुंचता। खुले में कूड़ा फेंकना किसी को अच्छा नहीं लगता लेकिन ज्यादा दिन तक घर में गंदगी भी नहीं रख सकते। नगर निगम प्रशासन को सुध लेनी चाहिए। – निधि तिवारी, जीना कॉलोनी

कूड़ा गाड़ी लंबे समय से नहीं आई है जिसके कारण परेशानी उठानी पड़ती है कि कूड़ा कहां फेंके। क्षेत्र में कोई सार्वजनिक डस्टबिन भी नहीं है। पार्षद को कई बार समस्या से अवगत कराया जा चुका है। स्वच्छ भारत अभियान को सिस्टम ही पलीता लगा रहा है। – शोभा कपिल, जीना कॉलोनी

हम लगातार वाहन में ही कूड़ा डालते थे और निर्धारित समय पर शुल्क भी देते थे। लेकिन लंबे समय से कूड़ा वाहन न आने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। खुले में कूड़ा डालना अच्छा नहीं लगता लेकिन कोई बताए हम करें क्या। – गोविंदी बिष्ट, जीना कॉलोनी

क्षेत्र में श्री देवगुरु जनकल्याण समिति का कूड़ा वाहन हफ्ते में एक से दो दिन ही आता है। उस पर वाहन के आने का समय भी निर्धारित नहीं है। मजबूरन लोग खुले में कूड़ा डालने को विवश हैं। कई बार पार्षद और नगर निगम प्रशासन को अ‍वगत कराया जा चुका है लेकिन समाधान नहीं हुआ। – दिनेश गुणवंत, सामाजिक कार्यकर्ता

पार्षद बोले

क्षेत्र के कई लोग वाहन में कूड़ा डालने से बचते हैं। कई बार लोगों को जागरूक किया जा चुका है लेकिन फिर भी लोग चंद रुपये बचाने के लिए खुले में कूड़ा फेंकते हैं। इस कारण कूड़ा गाड़ी नियमित रूप से कॉलोनी में नहीं आ पाती। फिर भी स्वच्छता कर्मियों को निर्देशित किया जाएगा। – गोपाल सिंह बिष्ट, स्थानीय पार्षद

संबंधित समाचार