बहराइच: भाजपा नेत्री ने ग्रामीणों के साथ मनाया नव वर्ष, भजन और गीतों पर थिरके लोग
बहराइच। नव वर्ष की धूम जिले भर में रही। पयागपुर में नव वर्ष पर भजन गायक संदीप आचार्य के भजनों पर लोग रात भर झूमते रहे। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने एक दूसरे को बधाई दी। वहीं पयागपुर में भाजपा नेत्री ने आम ग्रामीणों के साथ नव वर्ष मनाया। साथ ही क्षेत्र के विकास के …
बहराइच। नव वर्ष की धूम जिले भर में रही। पयागपुर में नव वर्ष पर भजन गायक संदीप आचार्य के भजनों पर लोग रात भर झूमते रहे। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने एक दूसरे को बधाई दी। वहीं पयागपुर में भाजपा नेत्री ने आम ग्रामीणों के साथ नव वर्ष मनाया। साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए मेहनत करने की बात कही।
पयागपुर के तालाब बघेल में शुक्रवार को नए साल की पूर्व संध्या पर भजन आयोजित हुआ। अयोध्या से आए भजन गायक संदीप आचार्य को सुनने के लिए काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए। आयोजक भाजपा नेत्री माधुरी सिंह और अमिताभ त्रिपाठी का सभी ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद भजन गायक ने भजन प्रस्तुत किया। सुनाया कृष्ण लला हम आयेंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। इसके अलावा वहां पर भी अन्याय हुआ, जहां का यशोदा ललना है।
हिंदू भाइयों अभी न रुकना अभी तो मथुरा चलना है। संदीप आचार्य के भजन अब भारत की जनता को केवल पाकिस्तान में सन्नाटा चाहिए, पवन पुत्र हे बजरंगी अब अब तोड़ो अपने ध्यान को, जैसे लंका फूंकी ऐसे फूंको पाकिस्तान को सुनकर लोग झूमने लगे। सभी ने भारत माता और भगवान हनुमान के जयकारे लगाए। रात्रि 12 बजे तक भजन कार्यक्रम चलता रहा। रात 12 बजते ही सभी ने एक दूसरे को ननए साल की बधाई दी।
आयोजक भाजपा नेत्री माधुरी सिंह ने कहा कि इस नव वर्ष में सभी मिलकर क्षेत्र के विकास में सहयोग करे। यहां हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके अलावा जिला मुख्यालय पर भी होटल और रेस्त्रां में नव वर्ष की धूम रही।
जिलाधिकारी दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह, सीडीओ कविता मीना, सिटी मजिस्ट्रेट ज्योति राय समेत अन्य अधिकारियों ने एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी।
पढ़ें- जीएसटी संग्रह दिसंबर में पहुंचा 13 प्रतिशत बढ़कर 1.29 लाख करोड़ रुपए के पार
