घने कोहरे में ओझल सी दिखी राजधानी, तापमान में आई गिरावट

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बेमौसम हो रही बारिश से तो राजधानीवासियों को निजात मिल गई है, पर कोहरे ने लखनऊ की आबोहवा को बिल्कुल बदल दिया है। गुरुवार की सुबह तो राजधानी जैसे घने कोहरे के बीच ओझल सी दिखी। घने कोहरे के कारण सुबह में कड़ाके की ठंड रही। हालांकि दोपहर में खिली धूप निकलने से राजधानीवासियों …

लखनऊ। बेमौसम हो रही बारिश से तो राजधानीवासियों को निजात मिल गई है, पर कोहरे ने लखनऊ की आबोहवा को बिल्कुल बदल दिया है। गुरुवार की सुबह तो राजधानी जैसे घने कोहरे के बीच ओझल सी दिखी। घने कोहरे के कारण सुबह में कड़ाके की ठंड रही। हालांकि दोपहर में खिली धूप निकलने से राजधानीवासियों ने राहत की सांस ली।

मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 19.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट के साथ 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अब बारिश नहीं, कोहरे का बढ़ेगा प्रकोप

मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बने निम्न दाब का असर खत्म हो गया है। इसके कारण अब राजधानी में अगले दिनों में बारिश के आसार खत्म हो गये हैं। हालांकि पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार अब दिन-ब-दिन कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा। 3 जनवरी तक सुबह के वक्त कोहरा रहेगा, जबकि 4 जनवरी से पूरे दिन कोहरे व धुंध का सामना करना पड़ेगा।

लखनऊ: 3 जनवरी को जेपी नड्डा करेंगे जनसभा यात्रा

आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जनविश्वास यात्रा प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में निकाली जा रही है। इसी कड़ी में अवध क्षेत्र की यात्रा आगामी 02 जनवरी को होगी। अवध क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में घूमने के बाद आगामी 03 जनवरी को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा लखनऊ में यात्रा का औपचारिक समापन एक जनसभा के बाद करेंगे।  

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- लखनऊ: 3 जनवरी को जेपी नड्डा करेंगे जनसभा यात्रा

संबंधित समाचार