मुरादाबाद : जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पति ने घर से निकाल रचाया दूसरा विवाह

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। 10 लाख रुपये और कार की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने महिला को कमरे में बंद कर दिया। कई दिनों तक खाना भी नहीं दिया। आरोप है कि जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसे इतना पीटा कि गर्भपात हो गया। बाद में ससुराल में रखने से …

मुरादाबाद, अमृत विचार। 10 लाख रुपये और कार की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने महिला को कमरे में बंद कर दिया। कई दिनों तक खाना भी नहीं दिया। आरोप है कि जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसे इतना पीटा कि गर्भपात हो गया। बाद में ससुराल में रखने से मना करते हुए घर से निकाल दिया। इस बीच पति ने दूसरी महिला से कोर्ट मैरिज भी कर ली। अब उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। शिकायत पर एसएसपी ने महिला थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने सोमवार को एसएसपी को बताया कि उसका विवाह देहरादून निवासी युवक के साथ हुआ था। ससुराल वालों ने उसे टाइल्स कारोबारी बताया था। बाद में पता चला कि वह किसी के साथ साझे में काम करता था। उसके अनुसार माता-पिता ने शादी में अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था। ससुराल वाले कारोबार बढ़ाने के लिए 10 लाख रुपये नकद और कार की मांग करने लगे। मना करने पर उसे कमरे में बंद कर दिया और कई दिन तक भूखा-प्यासा रखा।

आरोप है कि जेठ ने 16 जुलाई 2020 को उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत पर जेठ ने उसे ही चरित्रहीन साबित कर दिया। पति, सास, जेठानी व ननदों ने भी मारपीट की, जिससे उसका गर्भपात हो गया। इसकी जानकारी पर उसके पिता कई संभ्रांत लोगों को लेकर उसकी ससुराल आए। उन्होंने पीड़िता के ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने मांग पूरी न होने तक उसे अपने घर में रखने से मना कर दिया।

इसके बाद से ही वह मायके में रह रही है। पीड़िता ने बताया कि 18 मई को पति ने उसे फोन करके बताया कि उसने दूसरी महिला से कोर्ट मैरिज कर ली है। अब ससुराल वाले उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता की गुहार पर एसएसपी ने महिला थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

संबंधित समाचार