सुनील शेट्टी ने बेटे अहान को ईमानदारी से काम करने की दी सलाह, सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने बेटे अहान शेट्टी को जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें ईमानदारी से काम करने की सलाह दी है। सुनील शेट्टी ने अहान शेट्ठी के जन्मदिन के अवसर पर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक नोट शेयर कर उन्हें बधाई दी है। सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अहान …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने बेटे अहान शेट्टी को जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें ईमानदारी से काम करने की सलाह दी है। सुनील शेट्टी ने अहान शेट्ठी के जन्मदिन के अवसर पर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक नोट शेयर कर उन्हें बधाई दी है।

सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अहान की तस्वीर शेयर कर लिखा, “मेरी सबसे बड़ी खुशी, सबसे बड़े गर्व और मेरे प्यार अहान को जन्मदिन की ढ़रे सारी शुभकामनाएं… अपने मुझे गर्व करने के लिए बहुत सारे कारण दिए हैं। मैं चाहता हूं कि आप अपनी रोमांचक नई यात्रा शुरू करते हुए प्यार, भाग्य, रोमांच के लिए ईश्वर से प्रार्थाना करता हूं।

कड़ी मेहनत करों और हमेशा ईमानदार रहो, जो आपके पास है उसके लिए हमेशा आभारी रहें। हमेशा दूसरों में प्यार, दया, पॉजिटिविटी की तलाश करें। सुनील शेट्टी ने लिखा, “रास्ते में किसी की मदद करने के लिए हमेशा रुकें।

पढ़ें: अक्षरा सिंह का गाना ‘जा तो रहे हो मुझे छोर कर तुम’ हुआ रिलीज

अपने आप को क्षमा करें और गलती होने पर सीखें लेकिन सबसे अधिक अपनी जर्नी को एंजॉय करें। आपके की ओर से किए गए सभी प्रयास आपको केवल अधिक खुशी की ओर ले जाएं। ” गौरतलब है कि अहान ने हाल ही में प्रदर्शित फिल्म तड़प से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है।

Jersey Release Postponed: शाहिद स्टारर फिल्म ‘जर्सी’ की रिलीज डेट टली, जानें क्यों…

मुंबई। शाहिद कपूर के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। जी हां, देशभर में बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए कई राज्यों में फिर से पाबंदियों का एलान होने लगा है, जिसके बाद शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) स्टारर फिल्म ‘जर्सी’ (Jersey) की रिलीज को बदल दिया गया है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…. 

संबंधित समाचार