लखनऊ बना रहा है विकास का नया कीर्तिमान : आशुतोष टंडन
लखनऊ। लखनऊ विकास के नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री की प्रेरणा से पार्कों का शिलान्यास कार्यक्रम हो रहा है। यह बातें राजधानी के 857 पार्कों में विकास कार्यों का शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में शिलान्यास करते हुए नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहीं। …
लखनऊ। लखनऊ विकास के नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री की प्रेरणा से पार्कों का शिलान्यास कार्यक्रम हो रहा है। यह बातें राजधानी के 857 पार्कों में विकास कार्यों का शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में शिलान्यास करते हुए नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहीं। उन्होंने कहा कि आज लखनऊ के लिए शुभ दिन है। अटल यह कर्मभूमि रही। उनका विराट व्यक्तित्व था वे अजातशत्रु थे। इसलिए ये पार्क उन्हें समर्पित हैं।
नगर विकास मंत्री मंत्री ने कहा कि विगत चार वर्षाे में लखनऊ की स्वच्छता रैंकिंग में 269 से 12वें स्थान पर आना इसकी ओर एक मजबूत कदम है। लखनऊ को देश में पहले स्थान पर लाने के लिए सराहनीय कदम उठाये जा रहे हैं। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि पार्काें में विकास कार्याें से लखनऊ को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने की राह आसान होगी।
नगर विकास मंत्री बताया कि 15वें वित्त आयोग से मिली 15.56 करोड़ की धनराशि से 381 अविकसित पार्काें तथा 19.01 करोड़ से 325 अर्द्धविकसित पार्क, कुल 34.57 करोड़ से 706 पार्काे के सिविल एवं उद्यान संबंधी कार्याे का शिलान्यास किया गया। इसके अलावा लखनऊ विकास प्राधिकरण के 154 पार्कों का 9.52 करोड़ की धनराशि से जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा।
अटल ने पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ाया: विधानसभा अध्यक्ष
लखनऊ। विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ाया। उन्होंने उनके जन्मदिन पर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय जीवन में अटल का विराट व्यक्तित्व था। वह प्रधानमंत्री होते हुए भी कार्यकर्ताओ से सहज रूप से बात करते थे। जिस सजगता के साथ उन्होंने अपना सार्वजनिक जीवन जिया था वह सभी जनप्रतिनिधियों व नागरिकों के लिए अनुकरणीय है।
यह भी पढ़ें:-भाजपा बौखलाहट में कर रही साजिश : अखिलेश यादव
