JSSC Exam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में अब अंगिका, मगही शामिल, जानें और किसे मिली जगह

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की दसवीं तथा कक्षा 12वीं स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में जिला स्तरीय पदों के लिए जिलावार भाषा सूची में अब जनजातीय भाषाओं में संथाली, कुडुख, खड़िया, मुंडारी, हो, असुर, बिरजिया, बिरहोरी, भूमिज, माल्तो एवं क्षेत्रीय भाषाओं में नागपुरी, पंचपरगनिया, बंगला, अंगिका, कुरमाली, मगही, उड़िया, खोरठा और भोजपुरी को शामिल किया …

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की दसवीं तथा कक्षा 12वीं स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में जिला स्तरीय पदों के लिए जिलावार भाषा सूची में अब जनजातीय भाषाओं में संथाली, कुडुख, खड़िया, मुंडारी, हो, असुर, बिरजिया, बिरहोरी, भूमिज, माल्तो एवं क्षेत्रीय भाषाओं में नागपुरी, पंचपरगनिया, बंगला, अंगिका, कुरमाली, मगही, उड़िया, खोरठा और भोजपुरी को शामिल किया गया है।

राज्य सरकार द्वारा बृहस्पतिवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। झारखंड में भोजपुरी समेत अनेक क्षेत्रीय भाषाओं को राज्यस्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में स्थान न देने के कारण काफी हंगामा हुआ था। इसके बाद राज्य सरकार ने क्षेत्रीय और जनजातीय भाषाओं को इसमें शामिल करने का निर्णय लिया।

इसे भी पढ़ें…

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन: इंदौर जिले में 436 उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस

संबंधित समाचार