किसानों की तरक्की से ही देश की प्रगति : बिजेंद्र सिंह
अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह की 119वीं जयंती पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया। पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों के लगभग 200 किसानों ने भाग लिया। कृषि क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले 25 कृषकों को कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने सम्मानित किया। गुरुवार …
अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह की 119वीं जयंती पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया। पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों के लगभग 200 किसानों ने भाग लिया। कृषि क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले 25 कृषकों को कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने सम्मानित किया। गुरुवार को चिकित्सा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.बिजेंद्र सिंह ने चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने बताया कि वह हमेशा कहा करते थे कि देश की खुशहाली का रास्ता खेतों से होकर जाता है, यानी भारत की प्रगति तब होगी जब देश का किसान प्रगतिशील होगा। आयोजक निदेशक प्रसार डॉ. एपी राव थे। 25 कृषकों को मधुमक्खी पालन, जैविक खेती, फसल अवशेष प्रबंधन, मछली पालन, आलू उत्पादन, मशरूम उत्पादन, मसाला खेती, स्ट्राबेरी, अमरूद आदि की खेती में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ वेद प्रकाश, अधिष्ठाता कृषि वानिकी व उद्यान डॉ. ओ पी राव व समस्त विभागाध्यक्ष , कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष व विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक व कर्मचारियों ने चौ. चरण सिंह के जन्म दिवस पर किसानों के हित में कृषि तकनीकी को दूरदराज तक के गांवो मे किसानों तक पहुंचाने के लिए दृढ संकल्प लिया।
पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार
अयोध्या। खजुरहट में चेकिंग के दौरान पुलिस पर गोली चलाकर भाग रहे चार में से दो लुटेरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने तमंचा, कारतूस व नकदी व मोटरसाइकिल बरामद की है। एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार
