हरदोई: नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भंडारे के साथ हुआ समापन
संडीला/ हरदोई। नव कुंडीय देव परिवार विस्तार गायत्री महायज्ञ एंव संगीत प्रवचन शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री प्रज्ञा मण्डल संडीला की ओर से आयोजित किया गया जिसमें तीसरे दिन रात 9 बजे दीप यज्ञ के कार्यक्रम के साथ का समापन हुआ। मुख्य दीपक का प्रज्वलन प्रेम बाबा मुख्य कलश के दीपक का प्रज्वलन पूर्व …
संडीला/ हरदोई। नव कुंडीय देव परिवार विस्तार गायत्री महायज्ञ एंव संगीत प्रवचन शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री प्रज्ञा मण्डल संडीला की ओर से आयोजित किया गया जिसमें तीसरे दिन रात 9 बजे दीप यज्ञ के कार्यक्रम के साथ का समापन हुआ। मुख्य दीपक का प्रज्वलन प्रेम बाबा मुख्य कलश के दीपक का प्रज्वलन पूर्व चेयरमैन शैलेश अग्निहोत्री एवं स्वस्तिक दीपक का दिलीप गुप्ता ओम दीपक का संगीत सोनी के द्वारा प्रज्वलन किया गया। उसके बाद 24 बार गायत्री मंत्र बोलकर सभी ने एक साथ आहुति दी।
संगीत टोली के ब्रज मोहन प्रीतम देवांगन हुकुम चन्द्र सुनील द्वारा संगीत प्रस्तुत किया गया, जिसमें जय महाकाल जय महाकाल जय महाकाल घर घर अलख जगाए, हम बदलेंगे जमाना आदि प्रस्तुत किया गया जिन्हें सुनकर श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। उसके बाद एक साथ 24 बालिकाओं के द्वारा माता गायत्री की आरती की गई। जिसमें सभी के हाथ में आरती रही।
चौथे दिन सुबह हवन पूजन के बाद टोली की विदाई हुई और कन्या भोज के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। मंच संचालन हरदोई के वरिष्ठ परिजन आर बी शर्मा के द्वारा किया गया।
इस मौके पर अनिल गुप्ता गुरु प्रसाद गुप्ता श्री राम यादव लक्ष्मी कांत अवस्थी विवेक संकल्प विनय रितिक अमर आशीष पीयूस कुसग्र गुप्ता रागनी नीमा सिंह जोति सक्सेना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
बहराइच: पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को डेढ़ किलो गांजा के साथ किया गिरफ्तार
जिले की मोतीपुर पुलिस ने मंगलवार को कंचनपुर मोड़ से हिस्ट्री शीटर अपराधी को डेढ़ किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक जिले टॉप टेन में बसरुद्रीन शामिल है। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह और एसपी ग्रामीण अशोक कुमार के निर्देशन में मोतीपुर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने टीम गठित की।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- बहराइच: पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को डेढ़ किलो गांजा के साथ किया गिरफ्तार
