राजधानी में बढ़ी ठंड, पारा पहुंचा 6 डिग्री
लखनऊ। लगभग आधा दिसंबर बीतते ही प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। इसके साथ ही कड़ाके की ठंड ने प्रदेश को अपने चपेट में ले लिया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत लगभग सभी जिलों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे लुढ़क चुका है। राजधानी लखनऊ रविवार के …
लखनऊ। लगभग आधा दिसंबर बीतते ही प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। इसके साथ ही कड़ाके की ठंड ने प्रदेश को अपने चपेट में ले लिया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत लगभग सभी जिलों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे लुढ़क चुका है।
राजधानी लखनऊ रविवार के दिन और रात के पारे के हिसाब से इस सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 4 डिग्री की गिरावट से दोपहर के वक्त भी लोगों की कपकपी छूट गई, जबकि रात का पारा आधे डिग्री की और गिरावट के साथ 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले अगले 3 दिन ठंड और बढ़ेगी।
सूबे की राजधानी मैं सुबह 4:00 बजे से सबसे ज्यादा ठंड रही। सूर्योदय के बाद मामूली राहत जरूर मिली, लेकिन ठंड पछुआ हवाओं ने ठिठुरन बनाए रखी। इसके चलते शनिवार दिन का पारा 4 डिग्री से लुढ़क कर 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस सीजन में सबसे कम रहा है। प्रदेश में राजधानी ही नहीं, पश्चिम से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी जिले ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग दिन 32 केंद्रों पर तापमान दर्ज करता है, वहां सभी जगह न्यूनतम पारा 9 डिग्री के आसपास है। आधा दर्जन जिलों में पारा 5 डिग्री से भी नीचे पहुंच चुका है।
मेरठ में दर्ज की गई सबसे ज्यादा ठंड
मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में रविवार को सबसे ठंडा मेरठ रहा। यहां न्यूनतम पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद फैजाबाद में 4 डिग्री, बरेली में 4.2 डिग्री, मुजफ्फरनगर में 4.5 डिग्री, गाजीपुर में 4.5 डिग्री और झांसी में 4.7 डिग्री सेल्सियस पारा रहा।
23 दिसंबर से मिल सकती है राहत
मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अगले 3 दिन ठंड और बढ़ेगी। 23 से मामूली राहत मिलेगी। मौसम विभाग में 23 दिसंबर से न्यूनतम पारा 10 डिग्री रहने की संभावना जताई है।
तापमान डिग्री सेल्सियस में
अधिकतम: 19.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम: 6.7 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त: 5:17
सूर्योदय: 6:52
