अयोध्या: मंदिर निर्माण को निकट से देखा और समझा भाजपा शासित राज्य के मुख्यमंत्रियों ने

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने रामलला का दर्शन करने के साथ ही श्रीराम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण कार्यों को निकट से देखा और समझा। एलएंडटी प्रमुख विनोद मेहता ने सभी मुख्यमंत्रियों की जिज्ञासाओं को शांत कर दिया। इसके बाद कंस्ट्रक्शन में कर्मचारियों की सराहना भी की। विनोद मेहता ने विशिष्टजनों …

अयोध्या। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने रामलला का दर्शन करने के साथ ही श्रीराम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण कार्यों को निकट से देखा और समझा। एलएंडटी प्रमुख विनोद मेहता ने सभी मुख्यमंत्रियों की जिज्ञासाओं को शांत कर दिया। इसके बाद कंस्ट्रक्शन में कर्मचारियों की सराहना भी की। विनोद मेहता ने विशिष्टजनों को बताया कि मंदिर तीन तलों का बनेगा, जिसकी लंबाई 388 फीट, चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट की होगी।

मंदिर का निर्माण/डिजाइन 1000 अवधि मानकर किया जा रहा है। मंदिर के निर्माण में लोहे का नहीं बल्कि तांबे का प्रयोग किया जा रहा है और इसकी भराई एक विशेष बिल्डिंग मटेरियल से की जाती है। करीब इसमें 26000 ग्रेनाइट के ब्लाक लगाये जायेंगे। इसके अलावा इसमें राजस्थानी विशेष पत्थरों का इस्तेमाल किया जायेगा। मंदिर का निर्माण रात दिन चल रहा है। इसको वर्ष 2023 अन्त तक पूरा होने की संभावना है।

पढ़ें: हरदोई: जिला जज सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कारागार का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश

इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व उनके साथ मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने मंदिर निर्माण के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन राजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय की ओर से किया गया। इस दौरान प्रदेश के पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी, ट्रस्ट के ट्रस्टी दिनेन्द्र दास, विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र, अनिल मिश्र, राजेन्द्र सिंह पंकज, जगन्नाथ, विश्व हिन्दू परिषद व ट्रस्ट के अनेक वरिष्ठ सहयोगीगण, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक शोोभा सिंह चौहान, बाबा गोरखनाथ, रामचन्दर यादव सहित जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र आदि उपस्थित थे।

प्रदेश सरकार के विशेष विमान से अयोध्या पहुंचे थे विशिष्टजन…

सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों का राज्य सरकार के विशेष विमान से अयोध्या हवाई पट्टी पर आगमन हुआ। अपर पुलिस महानिदेशक एसएन सावंत, मण्डलायुक्त एमपी अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक केपी सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, नगर आयुक्त विशाल सिंह सहित जनपद के अनेक वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा हवाई पट्टी पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम समाप्ति पर लंच पंचशील होटल में दिया गया। सभी मुख्यमंत्रियों व उपमुख्यमंत्रियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश शासन, मण्डल प्रशासन, जिला प्रशासन व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

मेयर ने नड्डा को भेंट किया राम मंदिर मॉडल

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पत्नी के साथ में सरयू मां की आरती उतारी। इसके बाद हनुमानगढ़ी व रामलला का दर्शन पूजन किया। अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को राम मंदिर मॉडल भेंट किया। इस दौरान नड्डा ने सापरिवार मेयर का आभार जताया।

संबंधित समाचार