अयोध्या: रामलला के शरणागत हुए 10 राज्यों के सीएम व डिप्टी सीएम, परिवार के साथ पहुंचे नड्डा
अयोध्या। भाजपा शासित 10 राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने अयोध्या में अपने परिवार के साथ मां सरयू की आरती उतार दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद सभी ने हुनमानगढ़ी व रामलला का दर्शन पूजन किया। पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सबसे पहले सरयू आरती स्थल पर पहुंचे और पूरे परिवार के साथ मां की वंदना …
अयोध्या। भाजपा शासित 10 राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने अयोध्या में अपने परिवार के साथ मां सरयू की आरती उतार दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद सभी ने हुनमानगढ़ी व रामलला का दर्शन पूजन किया। पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सबसे पहले सरयू आरती स्थल पर पहुंचे और पूरे परिवार के साथ मां की वंदना की। इससे पहले सभी हवाई मार्ग से अयोध्या पहुंचे थे। मुख्यमंत्रियों ने राम मंदिर निर्माण को भी निकट से देखा और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली।
यहां पहुंचे मुख्यमंत्रियों में मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान, त्रिपुरा के बिप्लव देव, गोवा के प्रमोद सावंत, हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर, असम के हेमंत विश्वा शर्मा, गुजरात के भूपेन्द्र भाई पटेल, अरुणाचल प्रदेश के प्रेमा खांडू, मणिपुर के एन विशेन सिंह, अरुणाचल के उपमुख्यमंत्री चोनामीन, बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व उपमुख्यमंत्री रेनू देवी, गोवा के उपमुख्यमंत्री चन्द्रकांत कावेलकर, नागालैंड के उपमुख्यमंत्री यथंगों पट्टन के अलावा राज्यसभा सदस्य विनय शास्त्र बुद्वे व उनके साथ उनके सदस्यों ने श्रद्वा के साथ पूजन आरती किया।

प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने सभी की आगवानी की। इसके बाद सभी ने हनुमानगढ़ी व रामलला का दर्शन पूजन किया। श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी सत्येन्द्र दास व उनकी टीम ने सभी से पूजा कराई। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि काशी में कॉरिडोर के लोकार्पण में सभी विशिष्टजनों को पहुंंचना था तो सभी ने रामलला का दर्शन करने की भी इच्छा जताई थी। आज भगवान राम की ही कृपा से हम सभी ने सकुशल दर्शन किया। अयोध्या मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने नड्डा को रामजन्मभूमि मन्दिर का मॉडल भेंट किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सांसद लल्लू सिंह, राजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय आदि मौजूद रहे।
विशिष्टजनों ने निर्माण कार्य को सराहा
विशिष्टजनों ने जन्मभूमि के निर्माण में कार्य कर रहे संस्था के प्रतिनिधियों और कर्मचारियों की सराहना की। इस दौरान एलएंडटी के प्रमुख विनोद मेहता ने बताया कि जो कंस्टक्शन चल रहा है उस पर भव्य श्रीरामलला मंदिर का निर्माण हो रहा है। जो ध्वज लगा है उस पर भगवान राम लला का जन्मस्थान है। वहां पर प्रधानमंत्री ने 5 अगस्त 2020 को भूमिपूजन किया गया था। सभी विशिष्टजनों ने निर्माण कार्य की सराहना की।
यह भी पढ़ें:-यूपी विधानसभा में पूर्व विस अध्यक्ष सुखदेव राजभर व जनरल रावत समेत अन्य को दी गई श्रद्धांजलि
