यमुना को निर्मल बनाने को पंचवर्षीय योजना की तरह शुरू हो कामः डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मथुरा। वरिष्ठ नेता और सांसद डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने मंगलवार को कहा कि यमुना को शुद्ध करना कठिन नहीं है। इसके लिए पंचवर्षीय योजना की तरह योजना बनाकर काम होना चाहिए। राधारानी की नगरी बरसाना में भक्ति वेदान्त अस्पताल का भूमि पूजन करने के बाद वहां आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा …

मथुरा। वरिष्ठ नेता और सांसद डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने मंगलवार को कहा कि यमुना को शुद्ध करना कठिन नहीं है। इसके लिए पंचवर्षीय योजना की तरह योजना बनाकर काम होना चाहिए। राधारानी की नगरी बरसाना में भक्ति वेदान्त अस्पताल का भूमि पूजन करने के बाद वहां आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यमुना के शुद्धीकरण के लिए पंचवर्षीय योजना की तरह योजना बनाकर काम होना चाहिए, इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर रखी है।

यमुना के समानान्तर नहर बनाकर उसमें दिल्ली से आगरा तक गिरने वाले नालों का पानी डालने से यमुना शुद्ध हो सकती है। उनका प्रयास है कि मथुरा में यमुना अपने पुराने गौरव को प्राप्त करे। भाजपा नेता डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि भक्ति वेदान्त अस्पताल ने बरसाना क्षेत्र के लोगों के आंखों के अंधेरे को दूर करने के लिए जो कार्य 29 साल पहले शुरू किया था उसे गति देने में यहां का अस्पताल महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा वैसे भी इस्काॅन के अनुयायी समाज सेवा का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता है, इसी कारण उन्होंने संसद में प्राइवेट मेम्बर बिल पेश किया था। सरकार के इसमें कार्य करने का भरोसा दिलाने के बाद उसे उन्होंने वापस ले लिया है किंतु अभी तक इसमें कुछ नही किया गया है जब कि भारतीय गाय के दूध में पौष्टिक तत्व अधिक होने के कारण यह दूध अमेरिका में ए 2 नाम से सामान्य दूध से महंगा बिकता है। उनका कहना था कि देश में मौजूद 15 करोड़ गाय की रक्षा जरूरी है।

संस्कृत भाषा की शिक्षा की आवश्यकता पर बल देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि संस्कृत के अध्ययन से मस्तिष्क का विकास सबसे अधिक होता है इसी वजह से लंदन के सेण्ट जोन्स स्कूल में रोज सुबह 6 से 11 वर्ष के बच्चों को अनिवार्य रूप से संस्कृत श्लोक का पाठ कराया जाता है। आर्टीफीशियल इन्टेलीजेंस भयंकर विज्ञान है नासा के अनुसार इसे नियंत्रण में लाने और समझने में संस्कृत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। आज देश में कुल 25 प्रतिशत लोग ही अंग्रेजी में सक्षम है। आने वाला समय संस्कृत का होगा इसलिए इसके शिक्षण पर बल दिया जाना चाहिए।

भाजपा सांसद ने यह भी कहा कि देश की 45 संस्कृतियों में केवल भारतीय संस्कृति बची है बाकी आलोप हो गई हैं इसलिए इसे और मजबूत करना है। डॉ. स्वामी ने कहा कि 1000 साल पहले भारत दुनिया का सबसे विकसित देश रहा है और शोध के लिए यहां दुनिया के लोग आते थे आज उल्टा हो गया है और शोध के लिए लोग बाहर जाते हैं इसलिए देश का विकास कर पुराने गौरव को वापस लाना है।

इस अवसर पर देश के महान संत रमेश बाबा ने महिला शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि उनके आश्रम में यह कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने भक्ति वेदान्त अस्पताल द्वारा बरसाना में अस्पताल बनाने के लिए उनकी सराहना की एवं गो सेवा करने पर बल दिया और कहा कि लोग गो सेवा पर भाषण देते है, पर करते नही हैं। आनेवाले समय में उनकी गोशाला में एक लाख गाय हो जाएंग। इस अवसर पर ब्रज के अन्य महान संतो ने भक्ति वेदान्त अस्पताल द्वारा निर्माण किये के जा रहे अस्पताल का कार्य निर्विघ्न रूप से पूरा होने के लिए आशीर्वाद दिया।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ अभियान चलाएगी कांग्रेस, जानिए कैसे?

संबंधित समाचार