रायबरेलीः प्रेम में बाधक बनने पर महिला पर हुआ था एसिड अटैक, आरोपित युवक गिरफ्तार
रायबरेली। शुक्रवार की रात क्षेत्र के गांव गंध्पी मजरे राम सांडा में महिला के साथ हुई एसिड अटैक की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मामले में महिला की पुत्री के प्रेमी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एसिड बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार प्रेम में बाधक बनने के कारण महिला की …
रायबरेली। शुक्रवार की रात क्षेत्र के गांव गंध्पी मजरे राम सांडा में महिला के साथ हुई एसिड अटैक की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मामले में महिला की पुत्री के प्रेमी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एसिड बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार प्रेम में बाधक बनने के कारण महिला की पुत्री के प्रेमी ने प्रेमिका की मां को डराने के उद्देश्य से उसपर रात में सोते समय एसिड फेंका था। गांव निवासी सरस्वती पर शुक्रवार रात में सोते समय किसी ने ज्वलन शील पदार्थ फेंक दिया था। जिसके कारण महिला झुलस गई थी।
इस मामले में पुलिस ने महिला के ही गांव के युवक सुमित शुक्ल को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि सुमित के सम्बन्ध महिला की पुत्री से रहे हैं लेकिन विगत कुछ समय से सुमित और उसकी पुत्री के बीच सम्बन्ध विच्छेद हो गया था। इस बीच लड़की के सम्बन्ध पड़ोस के गांव ईश्वरदासपुर निवासी एक युवक से हो गए थे। इस बात की जानकारी लड़की की मां सरस्वती को हो गई थी। इसीलिए वह अपनी पुत्री के साथ उसी के कमरे में सोती थी।
इधर सुमित लड़की से फिर सम्बन्ध बनाना चाहता था लेकिन उसके कमरे में उसकी मां के रहने के कारण वह सफल नहीं हो रहा था। इसी बात को लेकर वह बैटरी में प्रयोग किये जाने वाले एसिड वाटर को बाजार से खरीद लाया। और रात में पीड़िता के कमरे के पास पहुंचा तथा कमरे की दीवार की ईंट निकालकर सो रही महिला के ऊपर एसिड वाटर डाल दिया और भाग गया। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया की युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके कब्जे से हमले में प्रयुक्त एसिड वाटर को भी बरामद किया गया है।
दो युवक पुलिस हिरासत में
महिला पर एसिड अटैक की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की सख्ती आखिरकार रंग लायी और 24 घंटे के अन्दर हमलावर पुलिस की गिरफ्त में आ गया। घटना के बाद एस पी मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने जल्द ही घटना के खुलासे का भरोसा दिलाया था। उसके बाद पुलिस ने पीड़िता की पुत्री से पूछताछ की, जिसके परिणाम स्वरुप उसके दो पुरुष दोस्तों को हिरासत में ले लिया गया। और जब सख्ती से पूछताछ की गयी तो घटना का खुलासा हो गया। कोतवाल ने बताया की दूसरे युवक की घटना में संलिप्तता नहीं मिली है। इसलिए उसे रिहा किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-रायबरेलीः एनएच की मनमानी यातायात पर पड़ी भारी, छह घंटे हाईवे रहा जाम, जानें वजह
