शाहजहांपुर: सामूहिक विवाह- एक तरफ अग्नि के फेरे तो दूसरी तरफ किया कबूल
शाहजहांपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को शहर के ओसीएफ मैदान में 525 हिन्दू और 37 मुश्लिम जोड़ो का विवाह बड़े ही धूमधाम से कराया गया। गीत संगीत और शहनाई के बीच नव जोड़े एक दूजे के हुए। मुख्य महंत हरिशंकर शुक्ल की अगुवाई में 21 पंडितों ने मंत्रोच्चारण व अग्नि …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को शहर के ओसीएफ मैदान में 525 हिन्दू और 37 मुश्लिम जोड़ो का विवाह बड़े ही धूमधाम से कराया गया। गीत संगीत और शहनाई के बीच नव जोड़े एक दूजे के हुए। मुख्य महंत हरिशंकर शुक्ल की अगुवाई में 21 पंडितों ने मंत्रोच्चारण व अग्नि के समक्ष सात फेरे कराकर हिन्दू जोड़ों को परिणय सूत्र में बांधा। तो वहीं मुस्लिम जोड़ों को मौलवी ने निकाह कबूल कराया। जनप्रतिनिधि और अफसरों ने नवजोड़ों का कन्यादान करते हुए नई जिंदगी की शुरूआत के लिए अपना आशीर्वाद दिया।
मुख्य अतिथि वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार गन्ना ने दीप प्रज्जवालित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई हैं, जिसमें सामुहिक विवाह योजना और कन्या सुमंगला योजना सबसे ज्यादा पापुलर है। काफी गरीब कन्याओं का विवाह कराए जा चुके हैं और आगे भी होते हरेंगे।
उन्होंने कहा कि यह कन्याआएं भाग्यशाली है, जिन्होंने बड़े-बड़े नेता और अफसर अपना आर्शीवाद दे रहे हैं। इसके बाद मुख्य अतिथि खन्ना ने अपने हाथों से नवजोड़ों को उपहार देकर आर्शीवाद दिया।
साथ में सांसद अरुण सागर, विधायक तिलहर रोशन लाल वर्मा, पुवांया विधायक चेतराम, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह, ददरौल विधायक मानवेन्द्र सिंह, सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ वाल्मीकी, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा, डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी एस आनंद, सीडीओ श्याम बहादुर सिंह सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने नव जोड़ों को आशीर्वाद दिया। अंत में सीडीओ एसबी सिंह ने सभी का आभाव व्यक्त किया।
