हल्द्वानी: नन्हीं आहना ने बांसुरी प्रतियोगिता में जीता राष्ट्रीय पुरस्कार, बधाई देने वालों का लगा तांता
हल्द्वानी, अमृत विचार। स्वर संगम संगीत संस्थान, हीरानगर की छात्रा आहना सचदेव ने बांसुरी प्रतियोगिता में राष्ट्रीय पुरस्कार जीत उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। नन्हीं आहना की उपलब्धि पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। मिलन-वॉयस ऑफ इंडिया की ओर से देश के 12 राज्यों के 25 शहरों के साथ ही श्रीलंका, अमेरिका …
हल्द्वानी, अमृत विचार। स्वर संगम संगीत संस्थान, हीरानगर की छात्रा आहना सचदेव ने बांसुरी प्रतियोगिता में राष्ट्रीय पुरस्कार जीत उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। नन्हीं आहना की उपलब्धि पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
मिलन-वॉयस ऑफ इंडिया की ओर से देश के 12 राज्यों के 25 शहरों के साथ ही श्रीलंका, अमेरिका के बाल-युवा कलाकारों के बीच बांसुरी की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। संस्था के आचार्य हरीश चंद्र पंत ने बताया कि प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में निर्मला कान्वेंट स्कूल की छात्रा आहना सचदेव ने राग देश और राग यमन की प्रस्तुति दी। इसमें आहना ने तृतीय राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। ऑनलाइन प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध संगीतकार गणेश कुमार रहे।
