कन्नौज: सपा नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, जानें क्या कहा?
कन्नौज। जिले के सौरिख क्षेत्र के समाजवादी पार्टी नेताओं ने सपा का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ले ली। भाजपा कार्यालय कन्नौज पहुंच कर सपा समर्पित लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। सौरिख मंडल अध्यक्ष मंजेश पाल के साथ पहुंचकर लोगों ने भाजपा का दामन थामा। पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत …
कन्नौज। जिले के सौरिख क्षेत्र के समाजवादी पार्टी नेताओं ने सपा का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ले ली। भाजपा कार्यालय कन्नौज पहुंच कर सपा समर्पित लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। सौरिख मंडल अध्यक्ष मंजेश पाल के साथ पहुंचकर लोगों ने भाजपा का दामन थामा।
पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के नेतृत्व में सभी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ली। सुरेश चंद यादव, प्रवीण यादव, रजनीश यादव, अर्जुन यादव, सौरव यादव निवासी ग्राम रसूलपुर थाना सौरिख कन्नौज। सभी ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।
उन्होंने बताया भाजपा सबका साथ सबका विकास को लेकर चलने वाली पार्टी है। नरेंद्र राजपूत ने भाजपा की सदस्यता लेने पहुंचे सभी लोगों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर नवनीत मिश्रा, रामवीर कठेरिया, हरि बक्स सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
ब्राहमण महासभा के कई नेता कांग्रेस में शामिल
युवा कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के तहत शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा के महासचिव आशुतोष शुक्ला व आशुतोषाम्बर महराज ने अपने साथियों के साथ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय के समक्ष लखनऊ जिलाध्यक्ष अंकित तिवारी व दीपक पाण्डेय के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण समारोह का संचालन प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव अभिषेक सिंह ने किया।
इस मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय ने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश की सत्ता कहने को तो एक संत के हाथ में है लेकिन आये दिन संतों व ब्राहमणों व आम जनमानस पर अत्याचार, हत्याओं का सिलसिला लगातार चल रहा है वह इस बात को सिद्ध करता है कि वर्तमान योगी नहीं बल्कि ढोंगी सरकार है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन, एसएसपी ने सुनी जन समस्याएं
