केरल के फिल्मकार अली अकबर ने की इस्लाम छोड़ने की घोषणा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। मलयालम फिल्म निर्देशक और संघ परिवार के समर्थक अली अकबर ने घोषणा की है कि वह और उनकी पत्नी हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी की दुखद मौत पर कथित रूप से खुशी मनाने वाले सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के एक वर्ग के विरोध में इस्लाम छोड़ रहे हैं। …

मुंबई। मलयालम फिल्म निर्देशक और संघ परिवार के समर्थक अली अकबर ने घोषणा की है कि वह और उनकी पत्नी हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी की दुखद मौत पर कथित रूप से खुशी मनाने वाले सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के एक वर्ग के विरोध में इस्लाम छोड़ रहे हैं।

उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में यह घोषणा की। फिल्म निर्माता ने वीडियो में कहा कि मैं आज से मुसलमान नहीं हूं। मैं एक भारतीय हूं।  उन्होंने जनरल रावत की मौत से संबंधित खबरों के नीचे खुशी वाली इमोजी डालने वालों की आलोचना की और कहा कि वह ”राष्ट्र-विरोधियों” के साथ खड़े नहीं हो सकते।

फिल्म निर्देशक से राजनीतिक नेता बने अकबर ने इस साल अक्टूबर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य समिति के सदस्य के रूप में सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया था क्योंकि वह भाजपा के राज्य सचिव एके नजीर के खिलाफ केरल इकाई की संगठनात्मक स्तर की कार्रवाई से ”दुखी” थे। हालांकि अकबर ने कहा था कि वह भाजपा के सदस्य बने रहेंगे।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर गुड न्यूज ने दी दस्तक, फनी तरीके से लाफ्टर क्वीन ने दी जानकारी

टीवी की जानी मानी कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया पूरे देश को अपनी कॉमेडी से हंसा के लोट-पोट कराते रहते हैं। सभी को हंसाने वाले इस जोड़े के घर जल्द ही छोटा मेगमान आने वाला है। जी हां, इस बात की जानकारी खुद भारती ने सोशल मीडिया के जरिए दी।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर गुड न्यूज ने दी दस्तक, फनी तरीके से लाफ्टर क्वीन ने दी जानकारी

संबंधित समाचार