मुरादाबाद : मानव अधिकार विषय को पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने की मांग

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में शुक्रवार को विश्व मानव अधिकार दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें मानव अधिकार संरक्षण व मानव अधिकार विषय को पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने की मांग की। इस दौरान मुख्य वक्ता डॉ राजीव कुमार ने कहा कि मानव अधिकार प्रत्येक व्यक्ति …

मुरादाबाद, अमृत विचार। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में शुक्रवार को विश्व मानव अधिकार दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें मानव अधिकार संरक्षण व मानव अधिकार विषय को पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने की मांग की। इस दौरान मुख्य वक्ता डॉ राजीव कुमार ने कहा कि मानव अधिकार प्रत्येक व्यक्ति का नैसर्गिक अधिकार है। जिसके दायरे में जीवन, आजादी, समानता का अधिकार आता है।

आज समय की आवश्यकता है कि मानव अधिकार विषय को पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया जाए। जिससे कि हमारी आने वाली पीढ़ी इन अधिकारों के प्रति सजग हो सके। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य वीर सिंह ने कहा कि मानव अधिकार सभ्य समाज की आधारशिला है। यह सामाजिक जीवन की अनिवार्य आवश्यकताओं में एक है। इसके बिना व्यक्ति अपने व्यक्तित्व का विकास नहीं कर सकता।

शासन व्यवस्था चाहे जैसी भी हो अपने नागरिकों का मानवीय संरक्षण करना सरकारों का परम कर्तव्य है। कार्यक्रम का संचालन डॉ विशेष कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर राजपाल सिंह, शिवकुमार, अभिनव बिश्नोई, रोहन दिवाकर, यश भटनागर, अंश चौरसिया, रोहित, सुदीप केशव, मनजीत बच्चन, माधव गुप्ता, शोभित विशेष कुमार, जयपाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार