राजा भैया की ‘आरी’ से है पुरानी यारी, चुनाव आयोग ने आवंटित किया चुनाव चिन्ह

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रतापगढ़ में माहौल पूरी तरह से गर्म है। सभी राजनीतिक पार्टियां जनता के बीच जाकर उनको अपने पाले में करने के लिए जुटी हैं। इसी बीच कुंडा के विधायक व जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पार्टी को चुनाव आयोग ने स्थाई चुनाव …

लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रतापगढ़ में माहौल पूरी तरह से गर्म है। सभी राजनीतिक पार्टियां जनता के बीच जाकर उनको अपने पाले में करने के लिए जुटी हैं। इसी बीच कुंडा के विधायक व जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पार्टी को चुनाव आयोग ने स्थाई चुनाव चिन्ह आवंटित किया है। राजा भैया की पार्टी का नया चुनाव चिन्ह अब आरी होगा। फिलहाल इनकी आरी से पुरानी यारी रही हैं।

इससे पहले राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल का अस्थाई चुनाव निशान फुटबॉल खेलता हुआ खिलाड़ी था। चुनाव आयोग ने जैसे ही पार्टी का चुनाव चिन्ह आवंटित किया, वैसे ही राजा भैया ने ट्वीट करते हुए खुशी जताई। उन्होंने लिखा कि आप सभी साथियों को ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि चुनाव आयोग ने जनसत्ता दल को आरी चुनाव निशान आवंटित किया है। उन्होंने आरी चुनाव चिन्ह आवंटित होने पर खुशी जाहिर की।

जानकारी के अनुसार राजा भैया ने चुनाव आयोग को पहली पसंद के रूप चुनाव निशान आरी आवंटित करने की मांग की थी। उनकी मांग को आयोग ने पूरा करते हुए चुनाव निशान आरी आवंटित कर दिया। दरअसल इससे पहले वर्ष 2012 और वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ रहे राजा भैया को आरी चुनाव निशान मिला था। आरी चुनाव निशान उनके गढ़ कुंडा में बड़ा ही चलन में है। राजा भैया के कई समर्थक अब भी आरी लेकर ही इलाके में उनका प्रचार करते हैं। उनके कई समर्थक घर में आज भी आरी रखे हुए हैं।

वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में राजा भैया को आरी चुनाव चिन्ह से चुनाव लड़ने पर 83 हजार के भारी मतों से विजयी हुए थे। वहीं, 2017 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़े राजा भैया को आरी चुनाव निशान ही आवंटित हुआ था। इस चुनाव में एक लाख तीन हजार के रिकार्ड मतों से राजा भैया ने जीत का परचम लहराया था। इसी के चलते राजा भैया के समर्थक आरी से अपनी यारी मानते हैं। इस चुनाव के चिन्ह को शुभ मानते हैं। इसी कारण से राजा भैया ने चुनाव आयोग से आरी चुनाव चिह्न आवंटित करने की मांग की थी।

सुभासपा को मिला चुनाव चिन्ह छड़ी

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) को चुनाव आयोग ने छड़ी चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने गुरुवार को ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी को भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव चिन्ह छड़ी आवंटित किया है। उन्‍होंने कहा कि विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण होने से गरीबों का कोई भला नहीं होने वाला है। भाजपा वालों को सिर्फ मुसलमान, पाकिस्‍तान और कब्रिस्तान जैसी चीजें ही दिखाई देती हैं जबकि गरीबों को रोटी, कपड़ा, मकान और शिक्षा चाहिए।

यह भी पढ़ें:-कांग्रेस नेता ललन कुमार के खिलाफ मुकदमा हार की हताशा: नसीमुद्दीन

संबंधित समाचार