अयोध्या: सपा आज से शुरू करेगी जन जागरण अभियान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर गुरुवार से समाजवादी पार्टी जन जागरण अभियान चलाने जा रही है। 2022 विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने के लिए सपा कार्यकर्त्ता पूरी तैयारी के साथ लग गए हैं। जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सपा के कार्यकर्त्ता अलग-अलग टीम बनाकर घर-घर जाकर …

अयोध्या। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर गुरुवार से समाजवादी पार्टी जन जागरण अभियान चलाने जा रही है। 2022 विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने के लिए सपा कार्यकर्त्ता पूरी तैयारी के साथ लग गए हैं। जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सपा के कार्यकर्त्ता अलग-अलग टीम बनाकर घर-घर जाकर चलाएंगे जन जागरण अभियान।

अभियान के तहत सपा कार्यकर्त्ता लोगों को सपा से जोड़ेंगे। सपा कार्यकर्त्ता लोगों से वर्तमान सरकार में चल रहे भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, अपराध, महंगाई और मेडिकल असुविधाओं को लेकर जनता से बात करेंगे। जन जागरण अभियान गुरुवार से शुरु होकर चुनाव तक लगातार चलेगा। वहीं, सपा सरकार में पूर्व राज्यमंत्री रहे पवन पांडेय ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार पर साधा निशाना साधते हुए कहा जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है प्रदेश में अराजकता, भ्रष्टाचार व महंगाई की भट्टी में प्रदेश को झोंक दिया है।

प्रदेश के साथ-साथ अयोध्या भी छली, ठगी, और लूटी गई। विकास के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। एयरपोर्ट के नाम पर किसानों को धमकी देकर उनके परिवार को थाने में बैठा कर उनकी जमीने लिखवाई गई है। अयोध्या में जो व्यापारी तीन पुश्तों से 100 साल से ज्यादा समय से कारोबार कर रहे थे, उनकी दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया। प्रशासन दुकान के नाम पर दुकान देने का आश्वासन देकर दुकानदार को बेवकूफ बना रहा।

पढ़ें: लखनऊ: विद्युत संशोधन विधेयक के खिलाफ बिजली इंजीनियरों ने किया प्रदर्शन

व्यापारियों की रोजी रोटी व उनके भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है। अयोध्या में विकास के नाम पर कुछ नहीं। केवल अखबारों और चैनलों में करोड़ों रुपए का विज्ञापन दिखाई पड़ता है। जमीन पर विकास के कार्य न के बराबर हुए हैं। राम के नाम पर धर्म के नाम पर अयोध्या को ठगा गया और छला गया। उन्होंने लोगो मंहगाई लाने वाली सरकार, किसान विरोधी सरकार, भ्रष्टाचार बढ़ाने वाली सरकार को हटाने में जनता से 2022 में सपा के सरकार बनाने में सहयोग मांगा।

संबंधित समाचार