अमेठी: नदी किनारे मिला अधेड़ महिला का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
अमेठी। मवेशी चराने गई अधेड़ महिला एकाएक लापता हो गई। घंटों जब वह घर नहीं लौटी तो परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। घंटों ढूंढ़ने के बाद महिला नदी किनारे मृत अवस्था में पाई गई। उसके हाथ पैर बंधे थे और शव पर धारदार हथियार के निशान भी थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची …
अमेठी। मवेशी चराने गई अधेड़ महिला एकाएक लापता हो गई। घंटों जब वह घर नहीं लौटी तो परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। घंटों ढूंढ़ने के बाद महिला नदी किनारे मृत अवस्था में पाई गई। उसके हाथ पैर बंधे थे और शव पर धारदार हथियार के निशान भी थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार संग्रामपुर के सहजीपुर गांव की निवासी शकुन्तला देवी अपने मवेशी को चराने के लिए निकली थी। घंटो बीत जाने के बाद जब वह घर वापस नहीं पहुची तो परिवारीजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी काफी देर खोजने के बाद नदी किनारे मृत अवस्था मे मिली। शकुन्तला के पुत्र संदीप ने बताया कि उनके हाथ-पैर और गर्दन रस्सी से बंधे हुए थे, संदीप ने मौके 112 को फोन कर सूचित किया, मौके पर थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
बरेली: बेटे को नीट पास कराने के नाम पर सेवानिवृत्त डॉक्टर से 26 लाख की ठगी
दिल्ली के रहने वाले दो जालसाजों ने बेटे को नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कराने के नाम पर एक सेवानिवृत्त सरकारी डॉक्टर से लाखों की ठगी कर ली। जालसाजों ने खुद को दिल्ली स्थित एक शिक्षण संस्थान का अधिकारी बताते हुए परीक्षा पास कराने का झांसा दिया था। मेरिट लिस्ट में नंबर न आने पर डाक्टर ने ठगों से रकम वापस मांगी तो टालमटोल शुरू हो गई। दबाव बनाने पर करीब आधी रकम तो वापस कर दी लेकिन बकाया राशि हड़प गए।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- बरेली: बेटे को नीट पास कराने के नाम पर सेवानिवृत्त डॉक्टर से 26 लाख की ठगी
