लखनऊ: ठंड से जानवरों को बचाने के लिए किए गए ये खास इंतजाम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। गिरते हुए तापमान को देखते हुए लखनऊ प्राणी उद्यान में रहने वाले वन्यजीवों के खान-पान में बदलाव कर दिया गया है। बंदर को जहां अंडा दिया जा रहा है, वहीं मछलियों के लिए हीटर लगा दिए गए हैं। सांपों को अंतिम भोजन दिए जाने की प्रकिया भी पूरी कर ली गई है। जू के …

लखनऊ। गिरते हुए तापमान को देखते हुए लखनऊ प्राणी उद्यान में रहने वाले वन्यजीवों के खान-पान में बदलाव कर दिया गया है। बंदर को जहां अंडा दिया जा रहा है, वहीं मछलियों के लिए हीटर लगा दिए गए हैं। सांपों को अंतिम भोजन दिए जाने की प्रकिया भी पूरी कर ली गई है।

जू के निदेशक आरके सिंह के अनुसार इस मौसम में मछलियों का भोजन आधा कर दिया जाता है। सांपों को अंतिम भोजन दे दिया गया है। अब वो सुप्ता अवस्था में रहेंगे। उनके बाड़ों में हीटर और पुआल की व्यवस्था की गई है। मछली घर में मछलियों के फ्लोटिंग फीड कम कर दी गई है।

मछलियों के एक्वेरियम में डाइट थर्मोस्टेट हीटर लगाया गया है, जिससे तापमान नियंत्रित होने पर मछलियों का व्यवहार बदलते ही आहार बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा सभी तरह के हिरनों के बाड़ों में पुआल बढ़ा दिया गया है। अभी इतनी ठंड नहीं है कि उनके लिए आग की जरूरत पड़े। भालू, बंदर, जिराफ, जेब्रा, चिम्पांजी के साथ ही बाघ और तेंदुओं की खुराक में जरूरी मिनिरल बढ़ा दिए गए हैं। उनकी खुराक पर बराबर नजर रखी जा रही है। चिम्पांजी और शेर पूंछ बंदर के बाड़े में बोरों के साथ ही कम्बल भी रखवाए गए हैं।

लखनऊ: महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र जारी करेगी कांग्रेस

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस एक नयी रणनीत पर काम करते हुये इस बार महिलाओं के लिए एक अलग घोषणा पत्र जारी करेगी। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी के महिला घोषणा पत्र पर पिछले दो दिनों से लखनऊ स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के साथ विचार विमर्श कर रहीं हैं।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- लखनऊ: महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र जारी करेगी कांग्रेस

संबंधित समाचार