सपा की राष्ट्रीय सचिव कुसुम शर्मा सैकड़ों महिलाओं के साथ कांग्रेस में शामिल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव कुसुम शर्मा सैकड़ों महिलाओं के साथ रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष पूर्व विधायक सतीश अजमानी व कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव की उपस्थिति में कुसुम शर्मा को सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव कुसुम शर्मा सैकड़ों महिलाओं के साथ रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष पूर्व विधायक सतीश अजमानी व कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव की उपस्थिति में कुसुम शर्मा को सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर लखनऊ महानगर अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष अनीस अख्तर मोदी के नेतृत्व में युवा नेता शहजाद आलम ने भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

खाद किल्लत के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का पूरे प्रदेश में आज विरोध प्रदर्शन

खाद किल्लत को लेकर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता 6 दिसंबर को पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को खाद उपलब्ध कराने में योगी सरकार विफल साबित हो रही है। किसानों को खाद वितरण केंद्रों पर लंबी लाइनें लगानी पड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि ‘खाद दो वरना यूपी छोड़ो’ नारे के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता खाद वितरण केंद्रों व जिला अधिकारी कार्यालयों के सामने प्रदर्शन करेंगे।

पत्रकार जगत ने ईमानदारी योद्धा खो दिया-प्रियंका

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता जगत ने एक ईमानदार योद्धा खो दिया है। दूरदर्शन के साथ अपना करियर शुरू करने और बाद के दशकों तक डिजिटल दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले विनोद दुआ ने जीवन भर निडर होकर अपनी राय रखी। वह इस सम्मानजनक पेशे के सदैव पथ प्रदर्शक रहेंगे।

युवा बेरोजगारों को न्याय दिलाएगी कांग्रेस-अजय कुमार लल्लू

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने 1090 चौराहे पर शिक्षक अभ्यार्थियों को पुलिस द्वारा पीटे जाने की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस युवा बेरोजगारों को न्याय दिलाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछड़ों-दलितों की संतानों पर लखनऊ में पुलिस की यह लाठियां क्रूर भाजपा सरकार की सत्ता में आखिरी कील साबित होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस लड़ाई में प्रदेश भर के सभी बेरोजगार युवाओं के साथ खड़ी है। उनके साथ किसी भी कीमत पर अन्याय नहीं होने देगी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: नसबंदी कराने में पुरुषों से आगे महिलाएं, 11 दिसंबर तक बढ़ा अभियान

संबंधित समाचार