मुरादाबाद : “लड़की हूँ लड़ सकती हूँ” के स्लोगन पर बोले अजय लल्लू, अब दौर है बदलाव का
मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी राजनीतिक पार्टियां अब अपने अपने संगठन के विस्तार और रैलियों की तैयारियों में जुट चुकी है। वही कई दशकों से अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन को दोबारा से पाने के लिए इस बार पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में …
मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी राजनीतिक पार्टियां अब अपने अपने संगठन के विस्तार और रैलियों की तैयारियों में जुट चुकी है। वही कई दशकों से अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन को दोबारा से पाने के लिए इस बार पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी है।
बीते दिनों मुरादाबाद में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम था लेकिन उनका स्वास्थ्य खराब होने की वजह से वह दौरा रद्द करना पड़ा था। जिसके बाद 2 दिसंबर को मुरादाबाद के बुद्धि विहार मैदान में प्रतिज्ञा रैली को प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित पूरी कांग्रेस कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी हुई है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि इस रैली में एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ इकट्ठा होगी, इसकी पुष्टि खुद प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कर रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब दौर बदलाव का है कल प्रियंका गांधी मुरादाबाद आ रही हैं और प्रतिज्ञा रैली में किसानों नोजवानो, बेरोजगारों, बुनकरों को सम्बोधित करेंगी। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस संघर्ष कर रही है।
प्रियंका गांधी को 4 बार जेल में डाला गया, कार्यकर्ताओं को जेल भेजा, मुझे कई बार जेल भेजा लेकिन अब ये नही चलेगा ओर अब बदलाव होकर रहेगा। कांग्रेस “लड़की हूँ लड़ सकती हूँ” के स्लोगन पर कहा कि ये प्रियंका गांधी के 40 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी को लेकर स्लोगन दिया गया है। उन्होंने कहा कि ये रैली गोरखपुर, बनारस, महोबा से भी अधिक संख्या जुटाएगी क्योंकि मुरादाबाद में उनका का ससुराल है और उनका लोगों से भावनात्मक रिश्ता है। उन्होंने कहा कि 2022 में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है।
