आनंद डी घटराज की बल और बलिदान के क्लाइमैक्स में होगा जोरदार एक्शन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक आनंद डी घटराज की आने वाली फिल्म बल और बलिदान के क्लाइमैक्स में जोदार एक्शन देखने को मिलेगा। अन्नी फिल्म्स प्रोडक्शन्स के बैनर तले बन रही फिल्म बल और बलिदान में विनोद यादव के अपोजिट सुदीक्षा झा नजर आने वाली हैं। फिल्म ‘बल और बलिदान’ के निर्देशन की कमान …

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक आनंद डी घटराज की आने वाली फिल्म बल और बलिदान के क्लाइमैक्स में जोदार एक्शन देखने को मिलेगा। अन्नी फिल्म्स प्रोडक्शन्स के बैनर तले बन रही फिल्म बल और बलिदान में विनोद यादव के अपोजिट सुदीक्षा झा नजर आने वाली हैं।

फिल्म ‘बल और बलिदान’ के निर्देशन की कमान अवार्ड विनर निर्देशक आनंद डी घटराज ने संभाल रखी है। फिल्म ‘बल और बलिदान’ की शूटिंग लखनऊ के नीम शरण में जोरो शोरो से चल रही है। हाल ही में फिल्म का क्लाइमेक्स शूट किया गया है।

बल और बलिदान के क्लाइमेक्स में जोरदार एक्शन देखने को मिलेगा। निर्देशक आनंद डी घटराज ने कहा कि फिल्म को हम ज्यादा से ज्यादा रियालस्टिक बनाना चाहते हैं इसलिए हम फिल्म में कई रमणीय लोकेशनों के साथ साथ गांव देहात के आम लोगों का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिससे इस धार्मिक जगह का और महत्व बढ़ सके।

गौरतलब है फिल्म बल और बलिदान में विनोद यादव, सुदीक्षा झा, अनूप अरोरा, सोनू पांडे, सुधा झा, विद्या सिंह, बृजेश त्रिपाठी, माही निशा, अजय यादव, रवि शेखर, प्रकाश जैस सहित कई कलाकार हैं।

सुपरस्टार रामचरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म आरआरआर का नया पोस्टर हुआ रिलीज

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रामचरण और जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म आरआरआर का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘आरआरआर’ में जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन की मुख्य भूमिका है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- सुपरस्टार रामचरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म आरआरआर का नया पोस्टर हुआ रिलीज

संबंधित समाचार