बांदा: औगासी निर्माणाधीन पक्के पुल का विधायक ने किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश
बांदा। बांदा व फतेहपुर जिले को जोड़ने वाले औगासी यमुना नदी में निर्माणाधीन पक्के पुल का निरीक्षण बबेरू विधायक व उप परियोजना प्रबंधक ने गहनता से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण करने के बाद बबेरू विधायक ने नवरी माह में पुल को चालू करवाने के निर्देश दिए, जिसमें पुल का निर्माण बहुत ही तेजी से किया …
बांदा। बांदा व फतेहपुर जिले को जोड़ने वाले औगासी यमुना नदी में निर्माणाधीन पक्के पुल का निरीक्षण बबेरू विधायक व उप परियोजना प्रबंधक ने गहनता से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण करने के बाद बबेरू विधायक ने नवरी माह में पुल को चालू करवाने के निर्देश दिए, जिसमें पुल का निर्माण बहुत ही तेजी से किया जा रहा है। बबेरू तहसील क्षेत्र के औगासी यमुना नदी पर लगभग एक दशक से अधिक समय से पक्के पुल का निर्माण पिछले बसपा व सपा की सरकार से होता चला रहा था। जो बहुत ही धीमा कार्य किया जा रहा था। जब से भाजपा की सरकार प्रदेश में बनी थी, तब से 3 वर्ष से पुल का निर्माण कार्य बंद चल रहा था।
लेकिन बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा अथक प्रयास से औगासी यमुना नदी पक्के पुल के निर्माण को लेकर धन स्वीकृत करवाया। उसके बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया जो पिछले वर्ष से निर्माण कार्य चल रहा था। पिछले 11 माह पहले इस पक्के पुल के निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के द्वारा नारियल तोड़कर का निर्माण कार्य की शुरुआत कराई गई थी। और हर हाल में 30 जून तक निर्माण को पूरा कर पुल को शुरू करवाने के लिए कहा था। लेकिन कार्य धीमा होने के कारण और बरसात में बाढ़ आने के कारण पुल का निर्माण नहीं हो सका था।
पिछले 1 महीने से विधायक चंद्रपाल कुशवाहा के अथक प्रयास से पुनः निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जो कि निर्माण कार्य पूरा ही होने वाला है, जिसका निरीक्षण करने के लिए बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा के साथ उप परियोजना प्रबंधक एसके निरंजन के द्वारा स्टीमर में बैठकर व पुल के ऊपर जाकर गहनता से निरीक्षण किया है। और हर हालत में जनवरी तक पुल को चालू करवाने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें:-फिरोजाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलटी मिनी बस, पांच घायल
