रामपुर : यातायात माह में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, सड़कों पर लग रहा जाम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। जिले भर में नवंबर माह यातायात जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। लेकिन जाम की समस्या से लोग कराह रहे हैं। पुलिस शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात नहीं दिला पा रही है। भीड़ अधिक होने के कारण शाम को जाम लग जाता है। नगर की मुख्य सडकों …

रामपुर, अमृत विचार। जिले भर में नवंबर माह यातायात जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। लेकिन जाम की समस्या से लोग कराह रहे हैं। पुलिस शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात नहीं दिला पा रही है। भीड़ अधिक होने के कारण शाम को जाम लग जाता है।

नगर की मुख्य सडकों पर जाम की समस्या नासूर बनी हुई है। जाम की समस्या से आए दिन लोगों को जूझना पड़ता है। शाम छह बजे से लेकर रात 10 बजे तक लगे जाम में चार पहिया, दो पहिया वाहन फंस जाते हैं। सड़क पर आए दिन जाम लगने की वजह से व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। वहीं एंबुलेंस के जाम में फंसने से मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बैजनाथ की गली, चूने वाला फाटक और कुतुबमियां इलाके में सड़कें कम चौड़ी होने के कारण जाम लग जाता है। सर्राफा बाजार से मलेरिया कार्यालय रोड तक वाहन खड़े होने से भी अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इससे भी लोगों को शाम को बाजार जाने के कारण काफी परेशानियां उठानी पड़ती हैं।

सड़कें कम चौड़ीं उस पर भी अतिक्रमण
आधा से ज्यादा शहर में सड़कें कम चौड़ी होने कारण भी लोगों को शाम के समय जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। आसपास के लोगों द्वारा कई बार अधिकारियों को अतिक्रमण हटवाने के लिए शिकायत की जा चुकी है। लेकिन उसके बाद भी नगर पालिका द्वारा ऐसे लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे लोगों को काफी दिक्कतें आ रही हैं।

जाम खुलवाने के लिए मुख्य चौराहों पर पुलिस तैनात रहती है। लेकिन दुकानों के आगे हुआ अतिक्रमण जाम का मुख्य कारण बना रहता है। इससे भी जाम लग जाता है। – सुमित कुमार, टीएसआई

संबंधित समाचार