अयोध्या: थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दी हिदायत
अयोध्या। जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस पर थाना कोतवाली कैंट में जन समस्याएं सुन निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही पुलिस अफसरों को आदेश दिया कि जनता की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया कीजिए। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कोतवाली कैंट में जन समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के …
अयोध्या। जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस पर थाना कोतवाली कैंट में जन समस्याएं सुन निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही पुलिस अफसरों को आदेश दिया कि जनता की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया कीजिए। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कोतवाली कैंट में जन समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्व व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया।
उन्होंने भूमि विवाद से सम्बंधित मामलों का पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम की ओर से मौके पर जाकर उभय पक्षों की उपस्थिति में गुणवत्तापूर्ण ढंग से मामलों को निस्तारित करने के साथ ही स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन मामलों के निस्तारण में कोई पक्ष सहमत न हो तो उसका भी आख्या में स्पष्ट उल्लेख करें। नितीश कुमार ने समाधान दिवस का भी अवलोकन किया व उसमें दर्ज प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति को जाना।
पढ़ें: बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में जाने वाले वाहनों को जिलाध्यक्ष और राज्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
उन्होंने समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले समस्त प्रकरणों को अनिवार्य रूप से समाधान दिवस रजिस्टर में शिकायत कर्ता व शिकायत स्पष्ट संक्षिप्त विवरण अंकित करने के साथ ही निस्तारण की स्पष्ट स्थिति दर्ज करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यदि कोई मामला न्यायालय में लंबित है तो उस न्यायालय व वाद संख्या का स्पष्ट उल्लेख के साथ ही मौके पर निरीक्षण की स्थिति का भी स्पष्ट उल्लेख करें।
108 प्रार्थना पत्रों में से 23 का निस्तारण
थाना समाधान दिवस पर थाना प्रभारियों की ओर से अपने-अपने थाने पर जनता की समस्याओं को सुना। प्रार्थना पत्रों की जांच करते हुए उनके त्वरित व विधिक निस्तारण कराया गया। जनपद में थाना समाधान दिवस पर कुल 108 प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से 23 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष 85 प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गये।
