साढ़े चार वर्षों में प्रदेश ने स्थापित किए नए ​कीर्तिमान: आशुतोष टण्डन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। साढ़े चार वर्षों में प्रदेश ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। स्मार्ट सिटी मिशन में प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में लखनऊ को 12वां स्थान मिला है जिसे अगले साल तीसरे स्थान पर लाना हमारा लक्ष्य है। यह बातें नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री …

लखनऊ। साढ़े चार वर्षों में प्रदेश ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। स्मार्ट सिटी मिशन में प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में लखनऊ को 12वां स्थान मिला है जिसे अगले साल तीसरे स्थान पर लाना हमारा लक्ष्य है। यह बातें नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री आशुतोष टंडन ने बुधवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से कहीं।

उन्होंने बताया कि आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के तहत आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव-2021 में राज्य के शहरों को देश के 18 प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। गार्बेज फ्री सिटी की श्रेणी में प्रदेश के पांच शहरों को स्टार रेटिंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मंत्री ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में इस बार प्रदेश ने प्रगति करते हुए देश में छठा स्थान हासिल किया है, जबकि 2018 में राज्य 18वें स्थान पर था।

इस अवसर पर नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता, अपर मुख्य सचिव नगर विकास डॉ. रजनीश दुबे, सचिव नगर विकास अनुराग यादव, विशेष सचिव डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी, डॉ. संजय कुमार यादव, स्थानीय निकाय निदेशक डॉ. शकुन्तला गौतम, महापौर संयुक्ता भाटिया, नगर आयुक्त अजय द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

प्रदेश को मिला ग्रीन चैम्पियन अवार्ड

नगर विकास मंत्री ने कहा कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में ग्रीन बिल्डिंग इमारतों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। लखनऊ, नोएडा, कानपुर और आगरा की मेट्रो परियोजनाओं को ग्रीन रेटिंग के अनुसार विकसित किया जा रहा है। हैदराबाद की कंपनी ने प्रदेश को ग्रीन चैम्पियन अवार्ड से नवाजा है।

700 ई-बसों का होगा संचालन

नगर विकास मंत्री ने कहा कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए महानगरों में 700 इलेक्ट्रिक बसों को चलाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें से 75 बसों को प्रधानमंत्री ने अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शुरू किया है। बाकी बसें दो महीने में संचालित हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें:-…अब सूर्यास्त के बाद भी होगा पोस्टमार्टम, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया ये आदेश

संबंधित समाचार