यूपी चुनाव: कांग्रेस विधायक आदिति सिंह आज ज्वाइन कर सकती हैं भाजपा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले की सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस की बागी विधायक आदिति सिंह आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामान थाम सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आदिति सिंह के साथ आजमगढ़ से बसपा विधायक वंदना सिंह और विधायक राकेश प्रताप सिंह भी भाजपा में शमिल होंगे। …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले की सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस की बागी विधायक आदिति सिंह आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामान थाम सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आदिति सिंह के साथ आजमगढ़ से बसपा विधायक वंदना सिंह और विधायक राकेश प्रताप सिंह भी भाजपा में शमिल होंगे। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के खिलाफ रायबरेली लोकसभा चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के छोटे भाई हैं राकेश प्रताप सिंह।

बता दे कि बीते करीब डेढ़ साल से कांग्रेस विधायक अदिति ने पार्टी के खिलाफ लगातार बगावती रुख अख्तियार किया हुआ है। इतना ही नहीं अदिति सिंह की इन हरकतों की वजह से कांग्रेस के उनके खिलाफ विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की अर्जी भी दी थी। बता दें कि बीते काफी दिनों से सियासी गलियारों में अदिति सिंह के भाजपा में जानें की चर्चा चल रही थी। कांग्रेस के स्‍थानीय नेताओं के साथ ही आलाकमान की बयानबाजी से अलग विचार रखने को लेकर चर्चा में आई अदिति सिंह को लेकर लगातार ये कयास लगाए जा रहे थे कि वो भाजपा का दामन थामेंगी।

गौरतलब है कि अदिति के पति अंगद सिंह पंजाब में कांग्रेस के विधायक हैं। इससे पहले कहा जा रहा था कि अदिति सिंह कांग्रेस छोड़ने के बाद आने वाले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार हो सकती हैं। क्योंकि बाजपा जॉइन करने से उनके पति की स्थिति कांग्रेस में खराब हो सकती है।

यह भी पढ़ें:-कोरोना में लगे प्रतिबंधों पर ढील : न्यूजीलैंड में यात्रा करने की अनुमति जनवरी 2022 से मिलेगी

संबंधित समाचार