संगीत नाट्य अकादमी में हुआ भोजपुरी सम्मान समारोह, कलाकारों को किया गया सम्मानित
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग और केआरसी कॉर्पोरेशन की ओर से संगीत नाट्य अकादमी में भोजपुरी अभिनेताओं को सम्मानित किया गया। दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह के आने की खबर से पूरा संगीत नाट्य अकादमी खचाखच दर्शकों व भोजपुरी एक्टरों से भरा हुआ था, लेकिन किसी कारण ये सभी कलाकार समारोह में …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग और केआरसी कॉर्पोरेशन की ओर से संगीत नाट्य अकादमी में भोजपुरी अभिनेताओं को सम्मानित किया गया। दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह के आने की खबर से पूरा संगीत नाट्य अकादमी खचाखच दर्शकों व भोजपुरी एक्टरों से भरा हुआ था, लेकिन किसी कारण ये सभी कलाकार समारोह में नहीं पहुंच सके। जिसके बाद स्थानीय कलाकारों का सम्मान किया गया।
इस दौरान जसवंत कुमार की फिल्म जनता दरबार का प्रोमो भी दिखाया गया। वहीं अयोध्या के महंत बृजमोहन ने स्थानीय कलाकारों को सम्मानित किया। जिसमें गीतकार व संगीतकार श्रेणी को सम्मान दिया गया। संगीतकार और गीतकार के लिए विनय बिहारी को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने के बाद विनय बिहारी ने शशि दुबे व उत्तर प्रदेश फिल्म बंधु का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, जब तक भोजपुरी फिल्मों को सम्मान नहीं मिलेगा, तब तक भोजपुरी भाषा को भी सम्मान नहीं मिलेगा। पहली बार लखनऊ में यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। इस दौरान फिल्म बंधु के प्रमुख सचिव मनोज अस्थाना, वीरेंद्र तिवारी, आयोजक शशीनाथ दुबे मौजूद रहे।
प्रत्येक ग्राम पंचायत में चयनित किए गए एकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर
प्रदेश सरकार प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम सचिवालय की स्थापना करा रही है जहां कई लोगों को चयनित किया गया। ग्राम पंचायत सचिवालय नियमित तरीके से कार्य कर सके, इसके लिए पंचायत सहायक व एकाउंटेंट-कम-डाटा इंट्री ऑपरेटर भी प्रत्येक ग्राम पंचायत में चयनित किए गए हैं। ग्राम सचिवालय में बीसी सखी, सीएलसी व महिला बीट कॉन्सटेबल आदि के लिए स्थान आरक्षित करने के लिए भी ग्राम प्रधान को अधिकृत किया गया है।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें-प्रत्येक ग्राम पंचायत में चयनित किए गए एकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर
