अयोध्या: मुलायम यादव के जन्मदिन पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने गरीबों को बांटी मिठाइयां

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 82वें जन्मदिन की धूम अयोध्या में भी रही है। सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग व अनोखे तरीके से जन्मदिन को मनाया। किसी ने कॉपी, पेन व मिठाई बांटी तो किसी ने सरसों का तेल वितरित किया। साधु-संतों ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया। बता दें कि गुलाबबाड़ी स्थित …

अयोध्या। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 82वें जन्मदिन की धूम अयोध्या में भी रही है। सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग व अनोखे तरीके से जन्मदिन को मनाया। किसी ने कॉपी, पेन व मिठाई बांटी तो किसी ने सरसों का तेल वितरित किया। साधु-संतों ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया।

बता दें कि गुलाबबाड़ी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा नेताजी रक्षा मंत्री रहते हुए देश की सरहदों को सुरक्षित करते हुए सैनिकों को जो सम्मान दिए हैं, आज भी उसे याद किया जा रहा है। नेता जी ने चुंगी समाप्त करके आम जनता को राहत देने का काम किया था। साथ ही पांडे ने कहा कि नेता जी हमेशा गरीब किसान के उत्थान के लिए काम करते थे।

पढ़ें: सपा कार्यालय पर मनाया गया धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

जब भी सरकार में रहते थे, उनका प्रयास होता था कि अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान कैसे लाएं उसी के लिए काम करते थे हम सभी नेता कार्यकर्ता चाहते हैं 2022 में सपा की सरकार बने अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनकर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाएं। जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव की ओर से किए गए कार्य आज मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि नेता जी का जन्मदिन पार्टी कार्यालय पर कार्यकतार्ओं ने काटकर धूमधाम से मनाया गया। वहीं पवन ने चौक में मोची और गरीबों को कंबल ओढ़ाकर व मिठाई खिलाई। बड़ी बुआ व सुकन्या विद्यालय में बच्चों को कॉपी, पेन व पेंसिल वितरित कर व मिठाई खिलाई। अयोध्या में संतों ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को आशीर्वाद देते हुए उनके दीघार्यु की मंगल कामना की।

101 वर्ष की वृद्ध महिला से कटाया केक

सपा के दिव्यांग नेता पंडित समरजीत ने गुंद्धौर गांव में मुलायम सिंह का जन्मदिन अनोखे तरह से मनाया। उन्होंने इस मौके पर 101 वर्ष की वृद्ध महिला से केक कटाया। ग्रामीण महिलाओं ने मुलायम सिंह यादव को बधाई दी। इसके बाद महिलाओं को निशुल्क सरसों का तेल भी बांटा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अमेठी में अन्त्येष्टि स्थल के सामने मिला खून से लथपथ अधेड़ का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस
यूपी के युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य अधूरा, तीन लाख नौकरियां दिलवाने को प्रयासरत सेवा योजना विभाग
UP News: एफआरए खरीद के नियम बदले, प्रीमियम भी शामिल, आवास विकास के प्रमुख सचिव ने जारी किया शासनादेश
UP News: खरमास बाद योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल! भूपेंद्र सिंह चौधरी बन सकते मंत्री, नए साल में भाजपा को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष
UP News: गोवंश चारे के बजट में हेराफेरी पर होगी FIR, चारे के लिए किसानों से एमओयू कर सीधी खरीद की अनुमति