बरेली: श्री गुरू नानक देव के प्रकाशोत्सव पर सजा मुख्य दीवान
बरेली, अमृत विचार। साहिब श्री गुरू नानक देव के 552वें प्रकाशोत्सव के मौके पर गुरुद्वारा सिंह सभा सुभाषनगर में शनिवार की शाम 7 बजे मुख्य कीर्तन दीवान सजाया गया। जिसमें भाई रणजीत सिंह दिल्ली बंगला साहिब वालों ने गुरू नानक साहिब की गुरबानी का कीर्तन गायन करके संगत को निहाल किया। नगर कीर्तन व प्रभात …
बरेली, अमृत विचार। साहिब श्री गुरू नानक देव के 552वें प्रकाशोत्सव के मौके पर गुरुद्वारा सिंह सभा सुभाषनगर में शनिवार की शाम 7 बजे मुख्य कीर्तन दीवान सजाया गया। जिसमें भाई रणजीत सिंह दिल्ली बंगला साहिब वालों ने गुरू नानक साहिब की गुरबानी का कीर्तन गायन करके संगत को निहाल किया।
नगर कीर्तन व प्रभात फेरी में सेवा करने वाले बच्चों व बड़ों को कमेटी के अध्यक्ष सुरिंदरजीत सिंह छाबरा ने गुरु घर की बक्शिश देकर सम्मानित किया। उसके बाद रात 11 बजे ज्ञानी दशमेश सिंह ने अरदास की। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।
संगत ने गुरु महाराज का लंगर छककर खुशियां प्राप्त कीं। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष सुरिंदरजीत सिंह छाबरा, महासचिव साहिब सिंह होरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनू कालरा, परदमन सिंह, हरप्रीत सिंह गोलू, हरभजन सिंह मोंगा, गुरविंदर पाल सिंह, जोरावर सिंह, राजा भाई, गुड्डू भाई, मिक्की जोहार, राजा सलूजा का सहयोग रहा।
