रायबरेली: खत्म होगा नाव का सहारा, सई नदी पर बन रहे तीन पुल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रायबरेली। सई नदी पर आवागमन की सुविधा को लेकर 30 करोड़ के पुल तैयार हो रहे हैं। 2022 दिसंबर तक सभी बनकर तैयार हो जाएंगे। जानकारी अनुसार अभी सई नदी पर राही, हरचंदपुर, लालूपुर में पुल न होने से लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ता है तो कहीं लोग 10 से 12 किमी का …

रायबरेली। सई नदी पर आवागमन की सुविधा को लेकर 30 करोड़ के पुल तैयार हो रहे हैं। 2022 दिसंबर तक सभी बनकर तैयार हो जाएंगे। जानकारी अनुसार अभी सई नदी पर राही, हरचंदपुर, लालूपुर में पुल न होने से लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ता है तो कहीं लोग 10 से 12 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं।

यहां सई नदी के किनारे बसे बहुत से गांवों में आवागमन की समस्या बनी बनी हुई है। जिससे हर कोई जूझता है। इससे मुक्ति दिलाने के लिए ही तीन जगह पर 30 करोड़ की लागत से पुल बनवाए जा रहे हैं। बता दें कि राज्य सेतु निगम की ओर से राही के कोरचंदामऊ, हरचंदपुर के लालूपुर खास में आस्तीक देव मंदिर व चौहनिया में सई नदी पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग हर पुल की कीमत करीब 10 करोड़ है। इनका काम पिछले साल सितंबर में शुरू हुआ था।

पढ़ें: रायबरेली: सरकार के आदेश पर पहली बार हो रहा डलमऊ कार्तिक पूर्णिमा मेले का आयोजन

लालूपुरखास में काम लगभग अंतिम चरण में है। कोरचंदामऊ और चौहनिया में भी निर्माण तेजी से चल रहा है। ये परियोजनाएं ऐसी हैं, जिनकी मांग लंबे समय से चल रही थी। सबसे अधिक आवाज लालूपुर खास में पुल के निर्माण को लेकर उठी थी। कारण, यहांपर सुप्रसिद्ध आस्तीक देव मंदिर है। दर्शन और पूजन के लिए जिले ही नहीं बल्कि, गैर जनपद से लोग भी आते हैं। उम्मीद है कि जल्द इन्हें आवागमन की समस्या से निजात मिल जाएगी।

समय से पहले बन सकता है पुल..

पुलों के निर्माण के लिए दिसंबर 2022 तक का समय सेतु निगम को मिला है। काम तेजी से चल रहा है। ऐसे में निर्धारित समय से छह महीने पहले ही पुल बनकर तैयार हो जाएंगे। इन पुलों के बनने के बाद लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। आवागमन के लिए लंबी दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी।

इसके साथ ही सई नदी पर तीन पुलों का निर्माण चल रहा है। जल्द से जल्द इनका कार्य पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही निर्धारित समय से छह महीने पहले ही यह पुल आवाममन के लिए तैयार हो जाएंगे।
प्रशांत कुमार प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम

संबंधित समाचार