अयोध्या: पदयात्रा कर सफाई कर्मियों ने मांगी पदोन्नति, डीएम को सौंपा ज्ञापन
अयोध्या। जनपद के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले पदयात्रा निकाल मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी नितीश कुमार को सौंपा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कर्मचारियों ने मांग की है कि प्रदेश सरकार के अधीन कार्यरत 1.8 लाख ग्रामीण सफाईकर्मियों की समस्याएं …
अयोध्या। जनपद के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले पदयात्रा निकाल मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी नितीश कुमार को सौंपा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कर्मचारियों ने मांग की है कि प्रदेश सरकार के अधीन कार्यरत 1.8 लाख ग्रामीण सफाईकर्मियों की समस्याएं वर्षों से लंबित है, जबकि कई बार प्रांतीय व जनपद स्तर पर पत्र के माध्यम से निराकरण करने आश्वासन दिया जाता रहा है।
कर्मचारी संघ का कहना है अन्य विभागों के कर्मचारियों को हर प्रकार का लाभ मिल रहा है, किंतु पंचायती राज विभाग के अधीन ग्रामीण सफाई कर्मचारी आज भी अपने अधिकारों व लाभों से वंचित हैं। सफाईकर्मी संघ ने प्रदेश सरकार से उनकी पांच सूत्रीय मांगों को संज्ञान में लेकर जल्द समाधान करने को कहा है। मुख्य मांग में सफाई कर्मचारी विभागीय सेवा नियमावली बनाई जाए। सफाई कर्मचारियों को पदोन्नति की जाए। सफाई कर्मचारियों का पद नाम पंचायत सेवक किया जाए। सफाई कर्मचारी को प्रधानों के नियंत्रण से मुक्त किया जाए और पुरानी पेंशन बहाल किया जाना शामिल है।
भाजपा एक माह तक चलाएगी अमृत महोत्सव महाअभियान
भाजपा के महानगर संयोजक महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की खुशी में पार्टी जनपद में एक महीने तक अमृत महोत्सव अभियान चलाएगी। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिन 19 नवम्बर से लेकर शहीद अशफाक उल्लाह के बलिदान दिवस 19 दिसंबर तक यह महाअभियान चलता रहेगा, जिसमें 75 हजार लोग वंदे मातरम का वंदन करेंगे। पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें:-अयोध्या: भाजपा एक माह तक चलाएगी अमृत महोत्सव महाअभियान
