हल्द्वानी: मौसम में परिवर्तन, दिसंबर से छाएगा घना कोहरा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आंशिक रूप से बादल छाने की वजह से ठंड बढ़ गई है। लेकिन बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। आने वाले दिनों में मौसम फिर से साफ होने का अनुमान है। दिसंबर माह से ठंड का असर बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस समय ठंडी हवाएं चलने और …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आंशिक रूप से बादल छाने की वजह से ठंड बढ़ गई है। लेकिन बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। आने वाले दिनों में मौसम फिर से साफ होने का अनुमान है। दिसंबर माह से ठंड का असर बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार इस समय ठंडी हवाएं चलने और ठंड बढ़ने का कारण आंशिक रूप से बादल छाना है। इस वजह से ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है। खासतौर से मैदानी इलाकों में दिन के समय धूप खुलकर नहीं निकल पा रही है। इधर जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी ने बताया कि अभी कुछ दिन और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

बताया कि आने वाले दिनों में मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद दिसंबर के प्रथम सप्ताह से मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाएगा और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और भी ज्यादा गिरावट आएगी। इधर मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है।

 

संबंधित समाचार