आज का राशिफल। 16 नवंबर, 2021

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज धन संबंधी चिंता आपको परेशान कर सकती है। व्यापार में आपके संपर्क मजबूत होंगे। पुरानी कड़वी यादें आपका मन खराब करेगी। दाम्पत्य सुख में कमी आएगी। नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ नहीं है। वृष राशि आज आपकी प्रगति से जीवनसाथी बहुत प्रसन्न होगा। ऑफिस में आपको बड़ा प्रोजेक्ट मिल …

मेष राशि

आज धन संबंधी चिंता आपको परेशान कर सकती है। व्यापार में आपके संपर्क मजबूत होंगे। पुरानी कड़वी यादें आपका मन खराब करेगी। दाम्पत्य सुख में कमी आएगी। नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ नहीं है।

वृष राशि

आज आपकी प्रगति से जीवनसाथी बहुत प्रसन्न होगा। ऑफिस में आपको बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मित्रों से आपको काफी मदद मिलेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि

आज घर में खुशियों का माहौल रहेगा। कमीशन संबंधी कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रेमी जन के प्रति आपका समर्पण भाव बढ़ेगा। युवा जोड़े अपने प्रेम की अभिव्यक्ति के लिए उपहार दे सकते हैं। अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाकर रखें।

कर्क राशि

आज कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा मंच मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा। पुराने निवेश से आपको धन लाभ मिलेगा। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। सम्पत्ति विवादों का निपटारा होगा।

सिंह राशि

आज रिश्तों को लेकर आप थोड़े भावुक रहेंगे। यात्रा आपको बुरी तरह थका सकती है। ऑनलाइन कारोबारियों को पेमेंट आदि को लेकर थोड़ा सावधान रहना चाहिए। आपके सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं। शत्रु आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे।

कन्या राशि

आज आपको बहुमूल्य उपहार मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव होंगे। प्रेमी जन अपने परिवार से विवाह को लेकर सहमति लेना चाहते हैं तो आज दिन शुभ है। आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आय के नए स्तोत्र बन सकते हैं।

तुला राशि

आज राजनीति से जुड़े लोग कठिन निर्णय ले सकते हैं। रोगियों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। जिस कार्य से परिणाम न मिल रहे हों उन्हें फिलहाल छोड़ना ही उचित है। रिश्तों को लेकर समस्या का समाधान होगा।

वृश्चिक राशि

आज अपनी गलतियों पर पर्दा न डालें। बुजुर्ग जातकों को सन्तान के करियर की चिन्ता रहेगी। काम को लेकर महत्वपूर्ण लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे। सीनियर्स आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। प्रेमी जन से झूंठ न बोलें।

धनु राशि

आज माता के सुख में वृद्धि होगी। आदर्शवादी विचारों से आपको बचना चाहिए। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। बच्चों की सफलता से गर्व का अनुभव करेंगे। बुद्धिमान लोगों की सलाह से आपको बहुत अच्छा लाभ मिलेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

मकर राशि

आज व्यापारियों को बड़ा धन लाभ मिलेगा। तकनीक क्षेत्र में आप काफी रुचि लेने वाले हैं। आपका पूरा ध्यान करियर में लगेगा। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नए पार्टनर्स जुड़ने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि

आज आपको तनाव से दूर रहने के लिए योग और ध्यान की आवश्यकता है। विदेश यात्रा को लेकर थोड़ी परेशानी का अनुभव करेंगे। व्यापार में विस्तार के लिए लोन ले सकते हैं। जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी।

मीन राशि

आज आप गूढ़ विद्याओं की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा। लोग आपसे प्रेरणा लेंगे। गलत खबरों को फैलाने से बचें। गृहस्थ जीवन में शान्ति रहेगी। जीवनसाथी के प्रति निष्ठा और प्रेम भाव में वृद्धि होगी। कारोबारी यात्रा सफल रहेगी।