बरेली: मासूम बच्चों की हत्या करने वाली मां गई जेल
भुता, अमृत विचार। पति-पत्नी में हुए विवाद के बाद आपा खोई महिला ने बेटा-बेटी की गला घोटकर हत्या कर दी और रात भर उनके शवों को गोद में लेकर बैठी रही। पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने महिला …
भुता, अमृत विचार। पति-पत्नी में हुए विवाद के बाद आपा खोई महिला ने बेटा-बेटी की गला घोटकर हत्या कर दी और रात भर उनके शवों को गोद में लेकर बैठी रही। पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने महिला को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
भुता क्षेत्र के ग्राम मटकापुर में शुक्रवार रात बंटू गंगवार का पत्नी जयंती के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी ने बंटू पर फरसे से हमला किया जिसके बाद वह अपने भाई के घर चला गया। रात में वह वहीं पर सोया। सुबह जब वह घर पहुंचा तो देखा की उसके बेटे बालकिशन और पांच माह की बेटी कोमल का शव बिस्तर पर पड़ा था। तब बंटू ने पत्नी जयंती की शिकायत पुलिस से की। पति की शिकायत पर पुलिस ने जयंती के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में जयंती ने बताया कि पति उसे मायके नहीं भेज रहा था। उसे छोड़ने की भी बात आए दिन कहता था। जिससे क्रोध में आकर वह आपा खो बैठी और उसने अपने दोनों बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्यारोपी महिला को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद दोनों बच्चों के शवों को गांव के पास बने शमशान में दफना दिया गया।
