हरदोई: दीपावली के दिन से गायब बच्चे का मिला शव, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम
हरदोई। दीपावली के दिन से घर के बाहर से गायब बच्चे का शव शुक्रवार को मिला। पुलिस की लचर कार्यप्रणाली के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीणों ने सीतापुर हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की खबर मिलते ही थाना बेनीगंज व थाना टडियावा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास …
हरदोई। दीपावली के दिन से घर के बाहर से गायब बच्चे का शव शुक्रवार को मिला। पुलिस की लचर कार्यप्रणाली के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीणों ने सीतापुर हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया।
जाम की खबर मिलते ही थाना बेनीगंज व थाना टडियावा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। बताते चलें थाना बेनीगंज के शाहाबादपुर निवासी 9 साल के मंजेश दीपावली के दिन से गायब था।
परिजनों ने थाने पर सूचना दे दी थी परिजन तब से मंजेश की तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को सुबह मंजेश का शव गांव के बाहर पड़ा पाया गया। जिसके बाद पुलिस की लचर कार्यप्रणाली के चलते मंजेश के परिजन व ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया है। दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं उच्च अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल मौके पर जाम लगा हुआ है।
