बाराबंकी: मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। सूबे के योगी सरकार में राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का लखनऊ से गोरखपुर जाते समय लोनी कटरा के छबील चौकी व मंगलपुर में आज गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने कार्यकर्ताओं से बीच कहा कि विधानसभा चुनाव में बूथ जीता चुनाव जीता …

बाराबंकी। सूबे के योगी सरकार में राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का लखनऊ से गोरखपुर जाते समय लोनी कटरा के छबील चौकी व मंगलपुर में आज गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने कार्यकर्ताओं से बीच कहा कि विधानसभा चुनाव में बूथ जीता चुनाव जीता का संकल्प लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दुबारा मुख्यमंत्री बनाना है।

उन्होंने कहा कि देश को सशक्त और समृद्ध सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएं। राज्य मंत्री ने पिछली सपा सरकार पे निशाना साधते हुए बताया कि पिछली सरकार में सिर्फ गुंडाराज और भ्रष्टाचार होता था। भाजपा की सरकार में गुंडों को या तो जेल में या फिर इनकाउंटर में मार दिया जाता है।

भाजपा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा और किसानों के हित में काम किया जा रहा है। भाजपा सरकार में कोई दोषी पाया जाता है तो चाहे वो कोई अधिकारी हो या कोई माफिया किसी को बक्शा नही जाता है।जिसके बाद राज्य मंत्री का काफिला गोरखपुर के लिए रवाना हो गया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज वर्मा,पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनील सिंह, भाजपा नेता प्रवेश सिंह, सचिन सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री देवेंद्र वर्मा (मोहित), भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन वर्मा, ग्राम प्रधान पति राकेश वर्मा, ग्राम प्रधान, अरविंद सिंह ग्राम प्रधान आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार