अमरोहा : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता का फूल माला पहनाकर किया गया स्वागत।
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। पार्टी कार्यक्रम में जाते समय भाजपा प्रदेश प्रवक्ता का कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के बाईपास मार्ग पर फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में दूसरी बार भाजपा सरकार बनेगी और देश का चौमुखी विकास होगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। पार्टी कार्यक्रम में जाते समय भाजपा प्रदेश प्रवक्ता का कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के बाईपास मार्ग पर फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में दूसरी बार भाजपा सरकार बनेगी और देश का चौमुखी विकास होगा।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी मेरठ से जनपद संभल के ग्राम सतुपुरा में आयोजित पार्टी कार्यक्रम में मंगलवार को भाग लेने जा रहे थे। हसनपुर नगर के बाईपास मार्ग स्थित विधायक आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश प्रवक्ता द्वारा कहा गया कि योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का चौमुखी विकास हुआ है और पूरी तरीके से प्रदेश में कानून व्यवस्था लागू है।
भाजपा के शासन में बिना भेदभाव के हर वर्ग का ध्यान रखते हुए विकास कार्य कराए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जुट जाएं और भाजपा की नीति एवं सरकार की योजनाओं के विषय में जनता को अवगत कराएं। स्वागत करने वालों में जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, राजपाल सैनी,शिखर अग्रवाल,अंकुर अग्रवाल, संजय शर्मा,हरपाल सैनी,मणिपाल, शिवकुमार खड़गवंशी,महेश अग्रवाल,सुरमित गुप्ता,देवेंद्र खड़गवंशी,महेश खड़गवंशी,अजय पाल,विक्रम महंत आदि मौजूद रहे।
