बोले कांग्रेस जिलाध्यक्ष- भाजपा सरकार के ताबूत में आखिरी कील होगी हल्द्वानी की शंखनाद रैली… देखें वीडियो
हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस 10 नवंबर को रामलीला मैदान में मिशन-2022 के लिए विजय संकल्प का शंखनाद करेगी। इस विजय संकल्प जनसभा को सफल बनाने के लिए बूथ से प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शनिवार को स्वराज आश्रम में हुई प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल व महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस 10 नवंबर को रामलीला मैदान में मिशन-2022 के लिए विजय संकल्प का शंखनाद करेगी। इस विजय संकल्प जनसभा को सफल बनाने के लिए बूथ से प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शनिवार को स्वराज आश्रम में हुई प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल व महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि विजय संकल्प शंखनाद जनसभा का आयोजन 10 नवंबर को रामलीला मैदान से होगा। यह रैली भाजपा सरकार के ताबूत में आखिरी कील और कांग्रेस के विजय यात्रा का शुभारंभ करेगी। इस जनसभा से प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सह प्रदेश प्रभारी दीपिका पांडेय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह आगामी विधानसभा चुनाव-2022 का विजय शंखनाद करेंगे।
देखें वीडियो
उन्होंने कहा कि इस जनसभा में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व विधायक संजीव आर्य का स्वागत भी होगा। इस जनसभा में 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है। छिमवाल ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर, ब्लॉक के कांग्रेस व फ्रंटल संगठनों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। इस दौरान हर्षवर्धन पांडे, सुहेल सिद्दीकी, नरेश अग्रवाल, बहादुर सिंह बिष्ट, केएस पांडे, मनोज श्रीवास्तव, सतनाम सिंह, देवेंद्र मेर, ताहिर हुसैन, रमेश कोठारी, हारून मौजूद थे।
