अयोध्या के मंदिरों में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव, भगवान को लगा छप्पन भोग
अयोध्या। दीपावली के दूसरे दिन अयोध्या के मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिले में कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के पर्व पर शुक्रवार को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस दौरान मंदिरों में छप्पन प्रकार के व्यंजनों से भगवान को भोग लगाया गया। वहीं, अन्नकूट महोत्सव त्रेता युग से लगातार मनाया …
अयोध्या। दीपावली के दूसरे दिन अयोध्या के मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिले में कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के पर्व पर शुक्रवार को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस दौरान मंदिरों में छप्पन प्रकार के व्यंजनों से भगवान को भोग लगाया गया।
वहीं, अन्नकूट महोत्सव त्रेता युग से लगातार मनाया जाता रहा है। अयोध्या के मंदिरों में जानकी महल ट्रस्ट, मणिराम छावनी, हनुमान बाग, झुनकी घाट, रामबल्लभकुंज और सदगुरु सदन में छप्पन प्रकार के व्यंजन बनाकर भगवान राम को भोग लगाया गया। भगवान को भोग लगाने के बाद प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया।
अन्नकूट महोत्सव के दौरान अयोध्या के मंदिरों में बाहर से आए श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। देर शाम तक मंदिरों में भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलता रहा। इसके अलावा अन्नकूट महोत्सव मनाये जाने का कारण विषम परिस्थितयों से 14 वर्ष वनवास काट कर लौटे भगवान राम के अयोध्या आगमन की खुशी में दीपावली मनाने के दूसरे दिन किया जाता है। इस दौरान भगवान राम को छप्पन प्रकार के व्यंजनों से भोग लगाकर उन्हें खुश किया जाता है।
