हल्द्वानी में बढ़ने लगी ठंड, न्यूनतम पारा 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
हल्द्वानी, अमृत विचार। सर्दी का मौसम शुरू होने लगा है। दिन के समय जहां धूप निकल रही है तो वहीं रात के समय सर्द हवाएं चल रहीं हैं। इस वजह से न्यूनतम तापमान गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वहीं न्यूनतम …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सर्दी का मौसम शुरू होने लगा है। दिन के समय जहां धूप निकल रही है तो वहीं रात के समय सर्द हवाएं चल रहीं हैं। इस वजह से न्यूनतम तापमान गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि दिन के समय चटख धूप निकल रही है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और कमी आएगी। अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने लगेगी। अब रातें फिर से लंबी होने लगी हैं। इस समय सूर्योदय 6.35 बजे और सूर्यास्त 5.28 बजे हो रहा है।
