हल्द्वानी: कैबिनेट मंत्री के घर पहुंचे आप कार्यकर्ताओं को उठा ले गई पुलिस
हल्द्वानी, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के निवास पर पहुंचे। यहां वह कैबिनेट मंत्री से उनके काम का हिसाब मांनगे आए थे। आप के संतोष जिलाध्यक्ष संतोष कबडवाल का कहना है कि मंत्री भगत घर पर नहीं थे। वहां मौजूद स्टॉफ से फोन पर बात कराने की …
हल्द्वानी, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के निवास पर पहुंचे। यहां वह कैबिनेट मंत्री से उनके काम का हिसाब मांनगे आए थे। आप के संतोष जिलाध्यक्ष संतोष कबडवाल का कहना है कि मंत्री भगत घर पर नहीं थे।
वहां मौजूद स्टॉफ से फोन पर बात कराने की बात कही लेकिन बात नहीं कराई गई। इससे नाराज होकर पार्टी कार्यकर्ता वहीं सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में ले लिया। इन्हें पुलिस वाहन में भरकर चोरगलिया थाना ले जाया गया। इस दौरान पवन पांडे, विनोद तिवारी, त्रिलोचन जोशी, दीपक प्रसाद, जहीन भाई, सूरज पाण्डे, भूपेश शर्मा, केडी पांडे, ईशाक पंत, विजय पांडे, संजय कश्यप, सलमान भाई, असफत अली, हेमराज बिष्ट आदि थे।
राज्यव्यापी आंदोलन के तहत आम आदमी पार्टी ने रविवार को मल्लीताल स्थित पंतपार्क पर जवाब दो, हिसाब दो कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार व उनके विधायकों ने केवल उत्तराखंड की जनता को छलने व ठगने का कार्य किया है। इससे पहले कांग्रेस ने राज्य का ठगा और लूटा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार से पांच सालों में किए गए कार्यो का जवाब मांगती है। इस दौरान विद्या देवी, विमला देवी, अंजुम बेगम, अजय गोस्वामी, राजेश कुमार, राजेंद्र लाल, प्रियांशु कुमार, मोहम्मद अरमान आदि थे।
