साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का हुआ अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का शुक्रवार दोपहर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। इस खबर ने टॉलीवुड सहित बॉलीवुड को सदमे में डाल दिया है। वहीं, रविवार को बेंगलुरू के कांत‍ीरवा स्टूडियोज में पूरे राजकीय सम्मान के साथ पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार किया गया। Karnataka: The last rites …

मुंबई। कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का शुक्रवार दोपहर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। इस खबर ने टॉलीवुड सहित बॉलीवुड को सदमे में डाल दिया है। वहीं, रविवार को बेंगलुरू के कांत‍ीरवा स्टूडियोज में पूरे राजकीय सम्मान के साथ पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार किया गया।

सुपरस्टार पुनीत का हुआ अंतिम संस्कार

पुनीत का अंतिम संस्कार कांतीरवा स्टूडियोज में परिवार, दोस्तों और अन्य लोगों की मौजूदगी में हुआ।

साउथ सुपरस्टार को स्टेट ऑनर से सम्मानित किया गया। उनके अंतिम संस्कार पर पुलिस के बैंड ने राष्ट्रगान प्ले किया। साथ ही अफसरों ने बंदूक के तीन राउंड फायर किए।

संबंधित समाचार